वायरल

अमेरिका: प्लेन में बॉयफ्रेंड घूर रहा था किसी और लड़की को, जलन में गर्लफ्रेंड ने किया कुछ ऐसा, वीडियो देखकर हो जाएंगे हैरान

यात्रियों से खचाखच भरी प्लेन में एक महिला ने अपने बॉयफ्रेंड को लैपटॉप फेंक कर मारा, यही नहीं उसने गंदी-गंदी गालियां भी दी. दरअसल महिला का बॉयफ्रेंड किसी और लड़की को ताड़ रहा था बॉयफ्रेंड की इस हरकत को महिला बर्दाश्त नहीं कर पाई और जो भी हाथ लगा बेचारे बॉयफ्रेंड को फेंककर मार दिया. प्लेन वाला ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

अमेरिका: प्लेन में बॉयफ्रेंड घूर रहा था किसी और लड़की को, जलन में गर्लफ्रेंड ने किया कुछ ऐसा, वीडियो देखकर हो जाएंगे हैरान
महिला ने प्लेन में की बॉयफ्रेंड से मारपीट, (फोटो क्रेडिट्स: न्यू यॉर्क पोस्ट)

अमेरिका: यात्रियों से खचाखच भरी प्लेन में एक महिला ने अपने बॉयफ्रेंड को लैपटॉप फेंक कर मारा, यही नहीं उसने गंदी-गंदी गालियां भी दी. दरअसल महिला का बॉयफ्रेंड किसी और लड़की को ताड़ रहा था बॉयफ्रेंड की इस हरकत को महिला बर्दाश्त नहीं कर पाई और जो भी हाथ लगा बेचारे बॉयफ्रेंड को फेंककर मार दिया. प्लेन वाला ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. अब तक इसे 4 मिलियन से अधिक बार देखा जा चुका है. अमेरिकन एयरलाइंस में हुआ कपल का ये झगड़ा जैसे प्लेन में बैठे यात्रियों के लिए एंटरटेमेंट हो. लोग इस झगड़े को देखकर अजीब-अजीब चेहरे बना रहे थे. वीडियो में आप देख सकते हैं कि महिला ने अपना आपा खो दिया और और वो पागल की तरह बॉयफ्रेंड को चिल्ला रही है. यहां तक की एक एयरहोस्टेस ने महिला को चिल्लाना बंद करने के लिए कहा. क्योंकि प्लेन में बच्चे भी बैठे थे. महिला ने एयरहोस्टेस को कहा हां मैं जानती हूं और ये कहकर फिर चिल्लाने लगी. महिला की आवाज एयरहोस्टेस भी नहीं रोक पाई.

महिला की बातों से परेशान होकर उसके बॉयफ्रेंड ने उसे जवाब दिया तुम हद से बाहर होती जा रही हो, उसने महिला पर इन्सल्ट का आरोप लगाया और अपनी सीट से उठकर प्लेन से उतरने की कोशिश करने लगा, जिसकी वजह से महिला का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया. जैसे ही बॉयफ्रेंड अपनी सीट से उठता है, महिला गुस्से में उसे लैपटॉप फेंककर मारती है.

देखें वीडियो में किस तरह महिला अपने बॉयफ्रेंड को गलियां दे रही है और उसे लैपटॉप से मार रही है.

यह भी पढ़ें: अहमदाबादः गर्लफ्रेंड ने नहीं की बात तो बॉयफ्रेंड ने नाक को...

महिला जब मारने के लिए अपना पर्स वापस लेने जाती है उसे एक मेल फ्लाइट अटेंडेंट चेतावनी देता है कि "आप पर असॉल्ट के चार्जेस लग सकते हैं. जिसके बाद महिला जवाब देती है जो भी हो मुझे फर्क नहीं पड़ता. इस घटना के बाद "कानून प्रवर्तन का अनुरोध किया गया और दोनों यात्रियों को प्लेन नीचे उतार दिया गया. मियामी डाडे पुलिस डिपार्टमेंट के पास दोनों आरोपियों के खिलाफ इससे पहले गिरफ्तारी का कोई रिकॉर्ड नहीं था.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 25, 2019 01:29 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).