उत्तर प्रदेश में महिला करती थी तंबाकू से मंजन, फिर पति ने ऐसा फैसला किया की पूरे परिवार में मच गया कोहराम
बाराबंकी में एक शख्स ने अपनी पत्नी को इसलिए तीन तलाक दे डाला क्योंकि उसे तंबाखू वाला मंजन करने की लत थी. दरसल सात महीने पहले सायरा बानो का निकाह मोहम्मद वैश के साथ हुआ था. शादी के बाद से ही वो अपनी पत्नी को दहेज के लिए परेशान करने लगा और उसकी तंबाखू की लत की वजह से उसे पीटता भी था.
लखनऊ: बाराबंकी में एक शख्स ने अपनी पत्नी को इसलिए तीन तलाक दे डाला क्योंकि उसे तंबाकू वाला मंजन करने की लत थी. दरसल सात महीने पहले सायरा बानो का निकाह मोहम्मद वैश के साथ हुआ था. शादी के बाद से ही वो अपनी पत्नी को दहेज के लिए परेशान करने लगा और उसकी तंबाकू की लत की वजह से उसे पीटता भी था. पति ने पत्नी सायरा की बेरहमी से पिटाई की और उसे पिता के सामने तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया. तलाक की बात सुनते ही पिता अपने होश खो बैठे. इस घटना के बाद पिता ने पुलिस में बेटी के ससुराल वालों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई. लड़की के पिता के अनुसार उन्होंने बेटी की शादी में अपनी औकात के अनुसार दहेज दिया था. उसके बाद भी लगातार बेटी के पति और ससुराल वालों ने उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करना शुरू कर दिया. लड़की का पति 3 लाख रूपये और बुलेट गाड़ी की मांग कर रहा है. लड़की ने बताया कि उसे गुलमंजन करने की आदत है जिसकी वजह से उसका पति अक्सर उसकी पिटाई करता है. लड़की के मुताबिक उसके पति की मोबाइल की दुकान है और वो उसे नशेवाला इंजेक्शन लगाकर उसका वीडियो बनाता है और उसे इंटरनेट पर डालने की धमकी देता है.
A woman in Barabanki alleges her husband gave her Triple Talaq over her habit of brushing teeth with tobacco; says,"He beats me with belt,makes videos&gives me injections.He demanded a bike, Rs.3 lakhs from my family, but my brother couldn’t give them”. Police investigation on. pic.twitter.com/I8Rzq5VVDS— ANI UP (@ANINewsUP) July 24, 2019
यह भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश: 10 मिनट देर से घर पहुंची पत्नी, तो पति ने फोन पर दे दिया तीन तलाक
पीड़िता ने अपने बयान में बताया कि एक दिन तो मिट्टी का तेल डालकर मुझे जलाने की कोशिश की गई, जिसके बाद घर से भागकर अपने पिता को बुलाया. पिता के सामने ही उसके पति ने उसे तीन तलाक दे दिया. पुलिस इस मामले की जांच कर रही हौर सबूतों की तलाश कर रही है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 24, 2019 03:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

