हैरान!! कुत्ते को हो गया था पड़ोसन की कुतिया से LOVE, लेकिन मालकिन ने जो किया...
अब तक प्यार पर रोक सिर्फ इंसानों के लिए थी, लेकिन कुछ लोग हैं जो ये दकियानूसी सोच बेजुबान कुत्तों पर भी लागू करने से बाज नहीं आते. जी हां केरल में एक हैरान कर देनेवाला मामला सामने आया है. एक तीन साल के पमेरियन कुत्ते के मालिक ने उसे घर से इसलिए निकाल दिया क्योंकि उसके पड़ोस के कुत्ते के साथ प्रेम संबंध थे.
केरल: अब तक प्यार पर रोक सिर्फ इंसानों के लिए थी, लेकिन कुछ लोग हैं जो ये दकियानूसी सोच बेजुबान कुत्तों पर भी लागू करने से बाज नहीं आते. जी हां केरल में एक हैरान कर देनेवाला मामला सामने आया है. एक तीन साल के पमेरियन कुत्ते के मालिक ने उसे घर से इसलिए निकाल दिया क्योंकि उसके पड़ोस के कुत्ते के साथ प्रेम संबंध थे. यही नहीं कुत्ते के मालिक ने उस पर एक नोट भी छोड़ा. उस नोट में लिखा था कि, इस कुत्ते को इसलिए छोड़ दिया गया है क्योंकि इसके पड़ोस के कुत्ते के साथ अवैध संबंध थे. दरअसल कुत्ते के मालिक ने उसे इसलिए छोड़ दिया क्योंकि पमेरियन फिमेल डॉग है और मालिक को डर था कि अगर वो प्रेग्नेंट हो गई तो उसे संभालना बहुत मुश्किल हो जाएगा. इस नोट में कुत्ते की खासियत भी लिखी गई है कि, 'यह एक समझदार और अच्छी आदतों वाला कुत्ता है. यह ज्यादा नहीं खाती है, इसे कोई बीमारी भी नहीं है और ये हफ्ते में पांच बार नहाती है. यह काटती नहीं है और ज्यादातर दूध बिस्किट और अंडे खाती है. इसे सिर्फ इसलिए छोड़ा जा रहा है क्योंकि इसके पड़ोस के कुत्ते के साथ अवैध संबंध हैं.
Thiruvananthapuram: A white Pomeranian dog was abandoned by its owner for having an "illicit relationship" with a dog next door. Shameem, People For Animals (PFA) volunteer says,"I was informed that a dog was found near Wall Market Gate, I went there & brought her home." #Kerala pic.twitter.com/nvu6QXTVJ0
— ANI (@ANI) July 23, 2019
यह भी पढ़ें: अपनी मालकिन की शादी में झूमकर नाचा कुत्ता, वीडियो देखकर हैरान रह जाएंगे आप
इस घटना के बाद कुत्ते के मालिक को लोगों ने जमकर लताड़ा है और इसके मालिक को मानसिक रूप से बीमार कहा है. लोग हैरान है कि क्या कुत्तों में भी अवैध संबंध होते हैं? इस घटना के उजागर होने के बाद पीपुल फॉर एनिमल (PFA) के स्वयंसेवक ने कुत्ते को बचाया.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 24, 2019 03:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

