वायरल

ब्रेकअप का अजीब कारण: इन्स्टाग्राम मॉडल ने अपने फॉलोवर्स खोने के डर से बॉयफ्रेंड से रिश्ता तोड़ा

खुद को इन्स्टाग्राम मॉडल समझनेवाली युवती ने अपने फॉलोवर्स खोने के डर से अपने बॉयफ्रेंड को ही छोड़ दिया. जी हां इस युवती के इन्स्टाग्राम पर 450,000 फॉलोवर्स हैं. 22 वर्षीय युवती ने अपने बॉयफ्रेंड के साथ ब्रेकअप इसलिए कर लिया क्योंकि वो चाहता था कि उसकी प्रेमिका अपने साथ उसकी भी तस्वीरें इन्स्टाग्राम और फेसबुक पर शेयर करे.

ब्रेकअप का अजीब कारण: इन्स्टाग्राम मॉडल ने अपने फॉलोवर्स खोने के डर से बॉयफ्रेंड से रिश्ता तोड़ा
प्रतीकात्मक तस्वीर, (Photo Credits: Pixabay)

सैन फ्रांसिस्कों 3 जुलाई: खुद को इन्स्टाग्राम मॉडल समझनेवाली युवती ने अपने फॉलोवर्स खोने के डर से अपने बॉयफ्रेंड को ही छोड़ दिया. जी हां इस युवती के इन्स्टाग्राम पर 450,000 फॉलोवर्स हैं. 22 वर्षीय युवती ने अपने बॉयफ्रेंड के साथ ब्रेकअप इसलिए कर लिया क्योंकि वो चाहता था कि उसकी प्रेमिका अपने साथ उसकी भी तस्वीरें इन्स्टाग्राम और फेसबुक पर शेयर करे. लेकिन महिला को डर था कि अगर वो अपने बॉयफ्रेंड के साथ अपनी तस्वीरें अपने सोशल अकाउंट पर शेयर करेगी तो वो अपने फॉलोवर्स खो सकती है. इस युवती का इनस्टाग्राम पर IGAZmodel नाम से अकाउंट है. मॉडल ने अपने रेडिट अकाउंट पर लिखा कि उसके पास बहुत ही सफल इन्स्टाग्राम अकाउंट है और अपने प्रेमी के साथ तस्वीरें शेयर करने का बुरा असर उसके और फॉलोवर्स के रिश्ते पर पड़ेगा. जिसकी वजह से उसे पैसों का काफी घाटा हो सकता है. मेक्सिको में छुट्टियां मनाने के दौरान बॉयफ्रेंड ने जब प्रेमिका से उसके इन्स्टाग्राम अकाउंट पर उसकी भी तस्वीरें शेयर कंरने की मांग की. उसके बाद युवती ने अपने प्रेमी के साथ रिश्ता तोड़ लिया. उसने लिखा,' "हम जितनी चाहें उतनी प्राइवेट तस्वीरें ले सकते हैं, हम लंबी पैदल यात्रा कर सकते हैं, सेक्स कर सकते हैं, पूल में लेट सकते हैं, मुझे परवाह नहीं है लेकिन मुझे अपना इंस्टाग्राम सेपरेट रखने की जरूरत है" लड़की ने अब तक अपनी पहचान नहीं बताई है, उसने खुलासा किया कि मेक्सिको में छुट्टियां मनाते समय, उसके प्रेमी ने सवाल करना शुरू कर दिया कि वह एक साथ कपल तस्वीरें पोस्ट करने से मना क्यों करती है? ये फॉक्स न्यूज ने सोमवार ये खबर दी.

स्पोंसर्ड पोस्ट खोने का कारण देते हुए युवती ने अपने बॉयफ्रेंड को समझाने की बहुत कोशिश की जिसका नाम और उम्र दोनों लड़की ने नहीं बताया. लड़की ने कहा कि ये सच है कि मुझे इन वेकेशन की तस्वीरों की जरूरत है ताकि वो अपने सामान बेच सके. यह मेरे काम का तरीका है. लड़के ने कहा मैं बहुत दुखी हूं, क्योंकि पूरे वेकेशन ट्रिप पर पैसे मैंने इसलिए खर्च किए ताकि मेरे साथ बुरा व्यवहार हो और मुझे इग्नोर किया जाए.

यह भी पढ़ें: डांट का बदला लेने के लिए स्टूडेंट ने किया घिनौना काम, इंस्टाग्राम पर डाल दी टीचर की न्यूड फोटो

उसने बाद में अपने बॉय फ्रेंड के साथ ब्रेकअप के कन्फेर्मेशन के लिए अपनी पोस्ट को एक बार फिर अपडेट किया और रेडिट को उसकी बात पर सहमति दिखाने के लिए धन्यवाद दिया. एक Reddit यूजर ने कहा, "अगर वो आपके साथ तस्वीरों में नहीं रहेगा इसकी वजह से आप ज्यादा पैसे कमा सकती हैं, ये बात उस इंसान को समझ में आनी चाहिए. उसे सिचुएशन और सच को समझना चाहिए. कुछ यूजर में मॉडल को अलग इनस्टाग्राम अकाउंट बनाने की सलाह दी है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 24, 2019 10:48 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).