डांट का बदला लेने के लिए स्टूडेंट ने किया घिनौना काम, इंस्टाग्राम पर डाल दी टीचर की न्यूड फोटो
राजस्थान के जोधपुर जिले से गुरु-शिष्य के रिश्ते को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां एक स्टूडेंट ने अपनी टीचर से डांट का बदला लेने के लिए इंस्टा पर न्यूड तस्वीरें पोस्ट कर दी.
जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) के जोधपुर जिले से गुरु-शिष्य के रिश्ते को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां एक स्टूडेंट ने अपनी टीचर से डांट का बदला (Revenge) लेने के लिए इंस्टाग्राम पर न्यूड तस्वीरें पोस्ट कर दी. साथ ही उन पर आपत्तिजनक कमेंट भी लिख दिए. इस बात का पता लगने पर टीचर ने पुलिस में केस दर्ज करवाया. जिसके बाद पुलिस ने इस संबंध में स्टूडेंट समेत दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया.
जानकारी के मुताबिक, जोधपुर नगर के एक स्कूल में पढने वाली छात्रा को किसी बात को लेकर उसकी महिला टीचर ने डांटा था. जिससे नाराज होकर 19 वर्षीय छात्रा ने अपनी टीचर की आपत्तिजनक फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर कर दी. फोटो के साथ ही अश्लील कमेंट भी लिखे गए थे. हालांकि टीचर अब उस स्कूल में नहीं पढ़ाती है.
पुलिस के मुताबिक कॉलेज में पढाने वाली एक टीचर ने अपने पूर्व छात्रा के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है. जिस पर कार्यवाही करते हुए छात्रा और उसकी मदद करने वाले एक और व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है. आरोपी ने महिला टीचर के नाम पर इंस्टाग्राम पर फेक आईडी बनाई और फिर उससे बदला लेने की मंशा से आपत्तिजनक फोटो शेयर किए. आरोपी छात्रा ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है.
पीड़ित टीचर का कहना है कि उसे छात्रा के घिनौने काम का पता दूसरों से लगा. जिसके बाद उसने छात्रा को ये सब बंद करने के लिए कहा. लेकिन छात्रा नहीं मानी और दूसरों से भी धमकी दिलवाया. पुलिस ने महिला टीचर की शिकायत पर आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 08, 2019 02:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

