सभी प्रकार की खबरें लिखने का शौक रखती हूं. खबरों के अलावा कविता और कहानियां लिखने में भी रूचि रखती हूं.
शादी के मंडप से दूल्हे के फरार होने की घटना आपने हिंदी फिल्मों और सीरियल में देखे होंगे. लेकिन ऐसा ही एक मामला लखनऊ के बांदा में हुआ. गुरूवार 14 नवंबर को राजकुमार इंटर कॉलेज में सामूहिक विवाह आयोजित किए गए थे.
सबरीमाला मंदिर को शनिवार 16 सितंबर को केरल में पठानमथिट्टा जिले में कड़ी सुरक्षा के बीच दो महीने की मंडला पूजा के लिए खोल दिया गया है. मंदिर के चारों ओर चार चरणों में 10,000 से अधिक पुलिस तैनात किए गए हैं. शनिवार को ही शाम 5 बजे पूजा के लिए गर्भगृह खोला गया. मंदिर खुलने के दूसरे दिन आज 17 नवंबर को भक्तों ने भगवान अयप्पा की पूजा और दर्शन दर्शन किए.
आज बाल ठाकरे की सांतवीं पुण्यतिथि है. आज ही के दिन 17 नवंबर 2012 को वे इस दुनिया को अलविदा कह गए थे. उनका पूरा नाम बालासाहेब केशव ठाकरे था. उनका जन्म 23 जनवरी, 1926 को पुणे में हुआ था. वे एक प्रसिद्ध पत्रकार और राजनीतिज्ञ और राजनीतिक पार्टी शिवसेना के संस्थापक थे.
17 नवंबर को अंतर्राष्ट्रीय स्टूडेंट्स डे मनाया जाता है, इसे मनाने के पीछे बहुत पुराना ऐतिहासिक कारण है. 1933 में जर्मनी में एडोल्फ हिटलर सत्ता में आया और एक साल में जर्मनी ने अपनी सीमाओं के बाहरी क्षेत्र में आक्रामक दावे करने शुरू कर दिए. 1938 में हिटलर ने आस्ट्रिया को अपनी होम कंट्री में जोड़ लिया.
वर्ल्डवाइड स्टूडेंट्स डे 17 नवंबर को विश्व स्तर पर मनाया जाता है. यह दिन चेकोस्लोवाकिया के जर्मन कब्जे के विरोध प्रदर्शनों के बाद कॉलेज ऑफ प्राग के 1939 नाजी तूफान की सालगिरह की याद में मनाया जाता है. इस दिन कई चेक कॉलेज के छात्रों को मार दिया गया था और कईयों को फोकस कैम्प भेज दिया गया था.
हम सभी स्टूडेंट्स लाइफ से गुजर चुके हैं, स्कूल, कॉलेज या विश्वविद्यालय सभी जगह बिताए गए छोटे-छोटे पल जिंदगी भर के लिए यादगार होते हैं. स्टूडेंट लाइफ, उनकी सक्रियता और अंतर्राष्ट्रीय छात्रों के मल्टीकल्चर का सम्मान करने के लिए 17 नवंबर को इंटरनेशनल स्टूडेंट्स डे मनाया जाता है.
लखनऊ में एक पुलिस अधिकारी को धमकी देते हुए स्वाति सिंह का कथित रूप से एक ऑडियो क्लिप वायरल होने के बाद आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य मंत्री स्वाति सिंह को तलब किया. सीएम ने डीजीपी से 24 घंटे में रिपोर्ट मांगी है.
सुप्रीम कोर्ट द्वारा सबरीमाला मुद्दे पर फैसला टालने के दो दिनों बाद भगवान अयप्पा मंदिर आज मंडला पूजा उत्सव के लिए खुलने वाला है. मंदिर में सभी उम्र और वर्ग की महिलाओं को प्रवेश करने की अनुमति दी जाएगी लेकिन उन्हें कोई सुरक्षा नहीं दी जाएगी. विवादास्पद सबरीमाला मंदिर के द्वार आज वार्षिक मंडला तीर्थयात्रा के लिए खुलने वाले हैं.
एक 15 वर्षीय लड़के ने अपनी बहन की जिंदगी बचाने के लिए 14 फीट लंबे मगरमच्छ से लड़ाई की. इस घटना के बाद से इस लड़के को हीरो कहकर बुलाया जा रहा है. 12 वर्षीय हैना लिसा जोस हैबी अपने भाई हाशिम के पीछे एक नाला पार कर रही थी, तभी एक बड़े से मगरमच्छ ने उसका पैर पकड़कर पुल से खींच लिया.
दिल्ली एनसीआर में सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूल गुरुवार और शुक्रवार को बहुत ज्यादा एयर पॉल्यूशन बढ़ने के कारण बंद थे. इस दौरान सोशल मीडिया पर एक बच्चे द्वारा हिंदी में लिखे गए निबंध की तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है. इस निबंध में बच्चे ने प्रदूषण को दिल्ली का प्रमुख त्योहार बताया है.
हर महीने पूर्णिमा के बाद आने वाली चतुर्थी को 'संकष्टी चतुर्थी' कहा जाता है. इसका बहुत महत्व है, इस दिन लोग अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए भगवान गणेश का व्रत रखते हैं और रात को चन्द्रमा निकलने के बाद व्रत का पारण करते हैं. जीवन से सभी समस्याएं दूर हो जाए और घर में सुख समृद्धि के लिए इस दिन भगवान गणेश का व्रत किया जाता है.
कुख्यात डेफर गैंग के एक सदस्य को बुधवार को अहमदाबाद से गैंगरेप के आरोप में गिरफ्तार किया गया. गैंगरेप के दो मामलों में आरोपी अकबर उर्फ लुलो सांधी का नाम सामने आया. टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, उसके गिरोह के तीन सदस्य अभी भी फरार हैं.
एक शख्स जो एक यात्री से फोन चोरी करने के बाद रेलवे ट्रैक पर भाग रहा था, उसके ऊपर लोकल ट्रेन चढ़ गई और उसकी मौत हो गई. घटना मंगलवार शाम 12 नवंबर को हुई. घाटकोपर पश्चिम का रहने वाला 26 वर्षीय चिराग गुप्ता घर जा रहा था, वह वाशी स्टेशन से करीब शाम 5.19 बजे लोकल ट्रेन में चढ़ा और ट्रेन में वो सो गया.
एक 30 साल का शख्स हाल ही में नाक जाम की शिकायत लेकर डॉक्टर के पास पहुंचा, उसकी नाक जाम किसी इन्फेक्शन की वजह से नहीं बल्कि किसी और वजह से ही हुई थी.डॉक्टर्स को जब उसे शख्स के नाक में ब्लॉकेज का कारण पता चला तो वे हैरान रह गए.
सोमवार 11 नवंबर की देर रात तमिलनाडु के पुदुक्कोट्टई जिले में अपने 104 वर्षीय पति की मृत्यु के एक घंटे बाद एक 100 वर्षीय महिला की मृत्यु हो गई. युगल वेट्रिवेल और 100 वर्षीय पिचाई की शादी को 75 साल हो गए थे. दोनों अलंगुड़ी तालुक के अंतर्गत कुप्पाकुडी आदि द्रविड़ कॉलोनी में रहते थे.
इस दुनिया में अजीबो गरीब लोग हैं, जिन्हें देखकर और उनके बारे में जानकर आपको हैरानी होगी. आपने अब तक फिल्मों में या डिस्कवरी चैनल पर लोगों को मज़बूरी में सांप खाते हुए देखा होगा, लेकिन क्या आपने कभी सुना है कि कोई शख्स शराब के साथ चखने में सांप खाता है. आपको हमारी बात पर विश्वास नहीं हो रहा होगा, लेकिन यही सच है.
आज 15 नवंबर 2019 को संकष्टी चतुर्थी मनाई जा रही है. आज के दिन गणपति मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ जमा हुई है. इस दिन जो भक्त बाप्पा के दर्शन कर लेते हैं उनके सारे दुःख तर जाते है. संकष्टी चतुर्थी एक शुभ दिन भगवान गणेश को समर्पित है. यह दिन हिंदू पंचांग के प्रत्येक चंद्र माह में कृष्ण पक्ष के चौथे दिन मनाया जाता है.
एक सीरियल रेपिस्ट ने एक मां को इलेक्ट्रिक केबल से बांध दिया और उसे अपने दोनों बच्चों के होते रेप की चीखें सुनने के लिए मजबूर किया. उसके कुछ घंटे के बाद उसने एक 71 वर्षीय महिला और 13 साल की लड़की का यौन शोषण किया.
ब्रिटिश बैकपैकर ग्रेस मिलाने की हत्या के आरोपी ने पुलिस को हत्या का ऐसा कारण बताया, जिसे सुनकर पुलिस भी हैरान है. शख्स का कहना है कि ग्रेस ने सेक्स के दौरान उसका गला दबाने को कहा, क्योंकि वो फिफ्टी शेड्स ऑफ ग्रे फिल्म की बहुत बड़ी फैन थी.
संकष्टी चतुर्थी प्रत्येक हिंदू कैलेंडर महीने में कृष्ण पक्ष की चतुर्थी यानी चौथे दिन मनाया जाता है. जब संकष्टी चतुर्थी मंगलवार को पड़ती है, तो यह अंगारकी चतुर्थी कहलाती है और सभी संकष्टी चतुर्थी के दिनों में सबसे शुभ मानी जाती है.