मध्यप्रदेश: शराब के साथ चखने में सांप खाता है ये शख्स, पकड़ने के लिए जाता है जंगल में
इस दुनिया में अजीबो गरीब लोग हैं, जिन्हें देखकर और उनके बारे में जानकर आपको हैरानी होगी. आपने अब तक फिल्मों में या डिस्कवरी चैनल पर लोगों को मज़बूरी में सांप खाते हुए देखा होगा, लेकिन क्या आपने कभी सुना है कि कोई शख्स शराब के साथ चखने में सांप खाता है. आपको हमारी बात पर विश्वास नहीं हो रहा होगा, लेकिन यही सच है.
इस दुनिया में अजीबो गरीब लोग हैं, जिन्हें देखकर और उनके बारे में जानकर आपको हैरानी होगी. आपने अब तक फिल्मों में या डिस्कवरी चैनल पर लोगों को मजबूरी में सांप खाते हुए देखा होगा, लेकिन क्या आपने कभी सुना है कि कोई शख्स शराब के साथ चखने में सांप खाता है. आपको हमारी बात पर विश्वास नहीं हो रहा होगा, लेकिन यही सच है. ये शख्स शराब के साथ चखने में नमकीन या सैलेड नहीं बल्कि सांप खाता है. ये मामला सिंगरौली के बैढन नमक जगह का है. आपको जानकर हैरानी होगी कि सांप पकड़ने के लिए ये शख्स कई दिन तक जंगल में रहता है. वो शराब की दूकान पर तभी जाता जाता है जब उसके पास सांप होता है. इस शख्स की ये आदत बड़ी ही अजीब है. स्थनीय लोगों का कहना है कि, इस शख्स को शराब के साथ सांप खाने की आदत सालों से है और लोग उसे कई बार शराब की दुकान पर सांप खाते हुए देख चुके हैं.
सांप का नाम सुनते ही लोगो के हाथ पैर फूल जाते हैं, लेकिन ऐसा अजीब शख्स पहली बार देखने को मिला है जो सांप को पकड़ने के लिए जंगल में जाता है और कई दिनों तक फील्डिंग लगाने के बाद उसे पकड़कर खाता है.
यह भी पढ़ें: वडोदरा: सांप ने शख्स को डसा, गुस्से में व्यक्ति ने उसे दांत से काटा, हुई मौत
ऐसा कहा जाता है कि ये शख्स आदिवासी समाज से है, इसलिए उसे सांप खाने की आदत है. इस शख्स की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 15, 2019 10:11 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

