News

VIDEO: कुरकुरे के लिए पैसे मांगने पर मां ने पीटा, गुस्साएं बच्चे ने 112 नंबर कर दिया डायल, सिंगरौली का वीडियो आया सामने

मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के सिंगरौली जिले में एक बच्चे ने अपनी मां से कुरकुरे खाने के लिए 20 रूपए मांगे तो बच्चे ने सीधे 112 नंबर डायल कर दिया.

VIDEO: कुरकुरे के लिए पैसे मांगने पर मां ने पीटा, गुस्साएं बच्चे ने 112 नंबर कर दिया डायल, सिंगरौली का वीडियो आया सामने
Credit-(X,@Thenews0fficial)

सिंगरौली, मध्य प्रदेश: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के सिंगरौली (Singrauli) जिले में एक बच्चे ने अपनी मां से कुरकुरे खाने के लिए 20 रूपए मांगे तो बच्चे ने सीधे 112 नंबर डायल कर दिया. इसके बाद जब पुलिस (Police) ने इस बच्चे का फोन उठाया तो इसने अपनी मां और बहन की शिकायत करते हुए कहा की ,' मां ने और बहन ने उसकी पिटाई की है. जब उससे पूछा गया की ,क्यों पिटाई की गई, तो उसने बताया की उसने मां से कुरकुरे खाने के लिए 20 रूपए मांगे थे.जिसके कारण उसकी पिटाई की गई. इसके बाद पुलिस पूछती है, चोटें लगी है तुम्हे, तो वह कहता है, नहीं, इसके बाद बच्चा रोने लग जाता है और पुलिस कहती है आ रहे है हम. इसके बाद पुलिस बच्चे के घर पहुंच जाती है.

इसके बाद पुलिस ने जो किया, वह चर्चा का विषय बन गया है. इस वीडियो (Video) को सोशल मीडिया X पर @Thenews0fficial नाम के हैंडल से शेयर किया गया है. ये भी पढ़े:Singrauli: मध्य प्रदेश के सिंगरौली में पलटा डीजल टैंकर, बाल्टी और कैन लेकर पहुंचे लोग, मची तेल लूटने की होड़; VIDEO

बच्चे ने की मां और बहन की पुलिस से शिकायत

बच्चे के घर पहुंची पुलिस

ये घटना सिंगरौली जिले के चितरवईर कला गांव की है. बच्चे का नाम दिपक है और वह 10 साल का है. उसने अपनी मां से कुरकुरे खाने के लिए 20 रूपए मांगे थे, लेकिन मां ने पैसे नहीं दिए और उसकी पिटाई कर दी. इसके बाद पुलिस ने 112 नंबर डायल कर इसकी शिकायत पुलिस से कर दी. इसके बाद हेड कांस्टेबल उमेश विश्वकर्मा उसके घर कुरकुरे लेकर पहुंची और उसे कुरकुरे देकर उसके चेहरे पर मुस्कान ला दी. पुलिस (Police) ने उनके परिजन को भी बच्चे के साथ मारपीट नहीं करने के लिए समझाया है.

पुलिस की हो रही है तारीफ

मासूम बच्चे ने पुलिस को शिकायत कर दी और इसके बाद पुलिस ने जिस तरह से बच्चे की इच्छाएं पूरी की, अब उसकी चर्चा शहर में हो रही है. पुलिस के इस कार्य पर लोग भी उनकी जमकर तारीफें कर रहे है.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 06, 2025 05:41 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).