वडोदरा: सांप ने शख्स को डसा, गुस्से में व्यक्ति ने उसे दांत से काटा, हुई मौत
वडोदरा के महिसागर में एक अजीब घटना सामने आई है. जहां एक सांप ने 70 वर्षीय पर्वत गाला बरिया को खेत में काम करते वक्त डस लिया. जिसके बाद शख्स ने सांप को पकड़ लिया और उन्होंने न सिर्फ गुस्से में सांप को दांत से काटा बल्कि उसे खाने की भी कोशिश की....
वडोदरा के महिसागर में एक अजीब घटना सामने आई है. जहां एक सांप ने 70 वर्षीय पर्वत गाला बरिया को खेत में काम करते वक्त डस लिया. जिसके बाद शख्स ने सांप को पकड़ लिया और उन्होंने न सिर्फ गुस्से में सांप को दांत से काटा बल्कि उसे खाने की भी कोशिश की. सांप को काटने के बाद व्यक्ति बेहोश हो गया. शख्स के परिवार वाले उसे अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. ये घटना शनिवार 4 मई महिसागर के अजनवा गांव की है.
पर्वत की बहू ने मीडिया को बताया कि पास में मौजूद एक रिश्तेदार ने इस घटना की खबर उन्हें दी जिसने उन्हें सांप को अपने मुंह से काटते हुए देखा था. जिसके बाद आनन-फानन में परिवार वाले पर्वत को अस्पताल ले गए. यहां फिर वहां से गोधरा से डॉक्टरों ने उन्हें प्राइवेट अस्पताल रेफर कर दिया. वे लोग उन्हें प्राइवेट अस्पताल ले गए औरसिविल अस्पताल ले जाया गया. यहां डॉक्टरों ने उनकी जहर से मौत हो जाने की बात कही.
यह भी पढ़ें: कमोड में छिपकर बैठे सांप ने डसा महिला के बट पर, आगे जो हुआ सुनकर रह जाएंगे दंग
मृतक के परिवारवालों का आरोप है कि अस्पताल वाले उन्हें एक जगह से दूसरी जगह दौड़ाते रहे. इस दौरान करीब चार घंटे बीत गए. इलाज में देरी की वजह से उनकी मौत हो गई. मृतक के परिवार वालों ने गुस्से में सांप को पकड़कर जला दिया.
(The above story first appeared on LatestLY on May 06, 2019 02:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

