सभी प्रकार की खबरें लिखने का शौक रखती हूं. खबरों के अलावा कविता और कहानियां लिखने में भी रूचि रखती हूं.
अक्टूबर को स्तन कैंसर जागरूकता माह के रूप में मनाया जाता है, इस महीने बीमारी के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए वार्षिक अभियान चलाया जाता है. हर अक्टूबर दुनिया भर में लोग स्तन कैंसर से प्रभावित लोगों को अपना समर्थन दिखाते हैं.
पूर्वी दिल्ली में स्थित अक्षरधाम मंदिर 13 अक्टूबर से आगंतुकों के लिए फिर से खोला जाएगा. COVID-19 के प्रकोप के बाद अक्षरधाम मंदिर इस साल मार्च में भक्तों के लिए बंद कर दिया गया था. मंदिर अधिकारियों ने आगंतुकों को परिसर में प्रवेश करने से पहले फेस मास्क और थर्मल स्क्रीनिंग जैसे कठोर कोविड-19 मानदंडों का पालन करने के लिए कहा.
टेक्सास की एक महिला को अनजाने खरीदारों को 19 साल तक चोरी का सामान बेचने के लिए फेडरल जेल ने 54 महीने की सजा सुनाई है. 63 वर्षीय किम रिचर्डसन 3.8 मिलियन डॉलर का भुगतान करने के लिए सहमत हो गई. अधिकारियों ने कहा कि डलास की 63 वर्षीय रिचर्डसन ने अगस्त 2000 और अप्रैल 2019 के बीच "एक कॉन्सपीरेसी में भाग लिया" इस दौरान उन्होंने संयुक्त राज्य की यात्रा की और कई दुकानों से सामान चोरी किए.
आयुर्वेद में विभिन्न बीमारियों के लिए उपचार का उल्लेख किया है और इसमें विभिन्न जड़ी-बूटियों और मसालों के बारे में जानकारी दी गई है, जो हमारे स्वास्थ्य पर चमत्कार कर सकते हैं. ऐसी ही एक जड़ी-बूटी है गिलोय.
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान दिल्ली ने JEE एडवांस्ड रिजल्ट 2020, आज 5 अक्टूबर को आधिकारिक वेबसाइट- jeeadv.nic.in पर जारी कर दिया है. 12 सितंबर को जेईई एडवांस की प्रवेश परीक्षा देने वाले छात्र अब अपने जेईई एडवांस कट ऑफ अंक देख सकेंगे और जेईई एडवांस की आधिकारिक वेबसाइट पर उम्मीदवार के पोर्टल पर लॉग इन कर जेईई एडवांस 2020 परिणाम डाउनलोड कर सकेंगे.
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के मैचों पर सट्टा संचालित करने वाले रैकेट का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है. दो बार छापे के बाद, कथित रूप से रैकेट चलाने के लिए तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस को तीन सॉफ्टवेयर भी मिले हैं, जिनका इस्तेमाल सट्टेबाजी के लिए किया जा रहा था.
सोशल मीडिया पर एक छोटे से बच्चे का दो पिल्लों के साथ नाचने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में बच्चा पिल्लों को अलग-अलग डांस मूव्स दिखा रहा है. इस वीडियो में बच्चा भांगड़ा करता हुआ दिखाई देता है और उसके बाद बच्चा भी इन्तजार करता है कि शायद पिल्ले भी उसे कॉपी करने की कोशिश करें.
COVID-19 के बढ़ते मामलों के मद्देनजर नवी मुंबई नगर निगम ने केवल आवश्यक गतिविधियों की अनुमति देते हुए, 31 अक्टूबर तक 11 कन्टेनमेंट जोन में सख्त लॉकडाउन का फैसला किया है. वाशी क्षेत्र में एपीएमसी सब्जी बाजार का निरीक्षण करने के बाद, नवी मुंबई के नगर आयुक्त अभिजीत भांगर ने कहा कि यहां देखा गया कि कुछ लोग COVID-19 रोकथाम मानदंडों का उल्लंघन कर रहे थे.
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को हाथरस गैंगरेप मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) द्वारा जांच की सिफारिश की, जिसके बाद भी पीड़िता के परिवार ने सर्वोच्च न्यायालय के रिटायर्ड जज द्वारा जांच की मांग की है. पीड़िता के भाई ने हाथरस जिला मजिस्ट्रेट को सस्पेंड करने की भी मांग की है.
सोशल मीडिया पर एक नाइजीरियाई महिला केयरफ्री होकर डांस करता हुआ वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में महिला का ब्रेस्ट उसके पेट तक झूलता हुआ दिखाई दे रहा है. इसलिए ये वीडियो और भी ज्यादा तेजी से वायरल हो रहा है. सोशल मीडिया पर इस वीडियो को मिली जुली प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं.
पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय दिग्विजय सिंह की बेटी श्रेयसी सिंह आज बीजेपी जॉइन करने वाली हैं. श्रेयसी राष्ट्रीय शूटर और उन्होंने साल 2018 में कॉमन वेल्थ गेम में स्वर्ण पदक जीता है. राष्ट्रीय शूटर श्रेयसी आज बीजेपी में सदस्यता लेंगी.
हाल ही में एक काले तेंदुए की एक अद्भुत दुर्लभ तस्वीर एक फोटोग्राफर द्वारा कैप्चर किया गया था और यह सोशल मीडिया पर तुरंत वायरल हो गया. महाराष्ट्र के तडोबा नेशनल पार्क में 24 वर्षीय फोटोग्राफर, अनुराग गावंडे द्वारा इस दुर्लभ काले तेंदुए की फोटोग्राफ तब ली गई जब वे हिरन को ढूंढ रहे थे.
नौसेना के पावर ग्लाइडर पर सवार लेफ्टिनेंट राजीव झा और पेटी ऑफिसर सुनील कुमार ने आज सुबह नौसैनिक अड्डे के पास थोप्पुमडी पुल के पास दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद अपनी जान गंवा दी. रक्षा प्रवक्ता ने कहा कि दुर्घटना का कारण अभी तक पता नहीं किया गया है. यह नियमित प्रशिक्षण सॉर्टी पर था और आईएनएस गरुड़ से लिया गया था.
व्हाट्सऐप और कई सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म पर एक पोस्ट तेजी से वायरल हो रही है. इस पोस्ट में दावा किया गया है कि,'बढ़ते बेरोजगार को देखते हुए महात्मा गांधी जी कि जयंती पर केंद्र सरकार बेरोजगारों को घर बैठे रोजगार प्रदान करेगी.
हाथरस में दलित युवती का गैंगरेप और हत्या के बाद पूरा देश आक्रोश में हैं. लोग आरोपियों को फांसी देने के लिए आन्दोलन कर रहे हैं. इस घटना के बाद एक और दिल दहला देनेवाली घटना सामने आई है. सीसवाली के बारन जिले में एक महिला के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है.
62 वर्षीय नवी मुंबई की महिला जिसे डॉक्टर्स ने ब्रेन डेड घोषित किया गया था. उसने चार लोगों को अपने बॉडी ओर्गंस डोनेट कर नया जीवनदान दिया है. महाराष्ट्र के पनवेल की रहने वाली महिला को 26 सितंबर को गंभीर हालत में नवी मुंबई के बेलापुर के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया था.
COVID-19 के लिए वैक्सीन बनाने के लिए पांच लाख शार्क के मारे जाने की संभावना है. शार्क को अक्सर स्क्वालेन नामक प्राकृतिक तेल के लिए काटा जाता है, जिसे वर्तमान में चिकित्सा में हेल्प के रूप में उपयोग किया जाता है. यह एक घटक है जो इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाकर वैक्सीन की प्रभावशीलता को बढ़ाता है.
जब जीवन लक्ष्यों के बारे में बात की जाती है, तो सबसे सामान्य उत्तर में से एक है अच्छा लाइफ पार्टनर मिलने की इच्छा, जिसके साथ फॅमिली बढ़ा सकते हैं और सेटल्ड हो सकते हैं. आप एक ऐसा लाइफ पार्टनर ढूंढ भी लेते हैं जो आपका हर मुश्किल घड़ी में सपोर्ट करता है, जिसे सही मायने में आपका 'बेटर हाफ' कहा जा सकता है.
क्या आप अकेले सोते हैं और सोते समय आप के मन में डरावने विचार आते हैं कि आपके कमरे में कोई है. दुनिया भर में लोगों को अपने घर में कुछ डरावनी चीजों का सामना करना पड़ता है और उन्होंने अपने कमरे में उनके सबूत भी देखें हैं. अगर आप भूत के वीडियो देखने में इंटरेस्ट रखते हैं तो ये वीडियो देख सकते हैं.
विश्व शाकाहारी दिवस की स्थापना 1977 में नॉर्थ अमेरिकन वेजीटेरियन सोसाइटी (NAVS) द्वारा की गई थी और 1978 में अंतर्राष्ट्रीय शाकाहारी संघ द्वारा इसका समर्थन किया गया था. तब से यह दिन 1 अक्टूबर को हर साल मनाया जाता है. विश्व शाकाहारी दिवस शाकाहारी भोजन को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता फैलाता है.