देश

Rajasthan: बारां जिले के सिसवाली में अपहरण के बाद महिला का गैंगरेप

हाथरस में दलित युवती का गैंगरेप और हत्या के बाद पूरा देश आक्रोश में हैं. लोग आरोपियों को फांसी देने के लिए आन्दोलन कर रहे हैं. इस घटना के बाद एक और दिल दहला देनेवाली घटना सामने आई है. सीसवाली के बारन जिले में एक महिला के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है.

Rajasthan: बारां जिले के सिसवाली में अपहरण के बाद महिला का गैंगरेप
जांच अधिकारी, (फोटो क्रेडिट्स: ANI)

हाथरस में दलित युवती का गैंगरेप और हत्या के बाद पूरा देश आक्रोश में हैं. लोग आरोपियों को फांसी देने के लिए आन्दोलन कर रहे हैं. इस घटना के बाद एक और दिल दहला देनेवाली घटना सामने आई है. सिसवाली के बारां जिले में एक महिला के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है. पुलिस के मुताबिक महिला का अपहरण कर बलात्कार किया गया. पुलिस ने बताया कि महिला 1 जुलाई को लापता हो गई थी. वो 7 अगस्त को पुलिस थाने आई और बलात्कार और अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई. पुलिस इस मामले की जांच में तेजी से जुटी हुई है. यह भी पढ़ें: Hathras Gangrape: उत्तर प्रदेश के हाथरस में गैंगरेप का शिकार हुई लड़की की दिल्ली एम्स में मौत

पुलिस अगस्त से आरोपियों की तलाश में है लेकिन अब तक उन्हें गिरफ्तार नहीं कर पायी है. पीड़िता ने सिसवाली थाने में आरोपियों के खिलाफ धारा 363, 366, 376D और 342 के तहत मुकदमा दर्ज कराया था. वो कार्रवाई के लिए प्रार्थना पत्र भी दे चुकी थी. लेकिन 2 महीने बाद भी आरोपियों के खिलाफ कोई एक्शन नहीं लिया गया. पीड़िता के अनुसार 1 जुलाई को दो लोग उसे बाइक पर उठाकर ले गए थे और बंधक बनाकर उसका रेप किया.

देखें ट्वीट:

बता दें कि राजस्थान से अपहरण कर गैंगरेप और बलात्कार की लगातार कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं. कुछ दिनों पहले बारां जिले में दो नाबालिग बहनों का अपहरण कर उनका बलात्कार किया गया. दोनों नाबालिग के बयान के अनुसार उन्हें ड्रग दिया गया था और दो तीन दिन तक उनके साथ बलात्कार किया गया. पीड़िता के अनुसार 19 सितंबर कुछ लोग उन्हें जबरदस्ती उठाकर ले गए थे. 22 सितंबर को दोनों नाबालिग बहनें कोटा में मिलीं.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 04, 2020 09:01 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).