सभी प्रकार की खबरें लिखने का शौक रखती हूं. खबरों के अलावा कविता और कहानियां लिखने में भी रूचि रखती हूं.
पश्चिम मध्य रेलवे WCR ने अपरेंटिस के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं. पात्र उम्मीदवार डब्ल्यूसीआर की आधिकारिक साइट wcr.indianrailways.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं. इसके लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 मार्च, 2021 तक है.
सुप्रीम कोर्ट ने आज एक सरकारी कर्मचारी को गिरफ्तारी से सुरक्षा देने के लिए उसके सामने एक अनोखी डील रखी है. सुप्रीम कोर्ट महाराष्ट्र राज्य विद्युत उत्पादन कंपनी के एक तकनीशियन मोहित सुभाष चव्हाण के जमानत अनुरोध पर सुनवाई कर रही थी
पब, क्लब, रेस्तरां, आदि जगहों पर मौजूद जेंडर टॉयलेट्स साइन्स (Gender Toilet Signs) आमतौर पर बहुत क्रिएटिव होते हैं. आज के दौर में टॉयलेट पर पुरुष और महिला नहीं लिखा जाता है. कहीं He और She लिखा जाता है तो कहीं सिम्बल्स लगाए जाते हैं.
पूरी दुनिया जुगाड़ पर टिकी हुई है, जहां कुछ काम नहीं आता है वहां जुगाड़ काम आता है. सोशल मीडिया पर जबरदस्त जुगाड़ का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक खटारा वैन में गाय को ले जाया जा रहा है, इस वैन में सिर्फ गाय नहीं बल्कि इसमें एक महिला और कुछ लोग भी बैठे हुए दिखाई दे रहे हैं.
रेलवे भर्ती बोर्ड ने आज 1 मार्च, 2021 को आरआरबी एनटीपीसी चरण 5 एडमिट कार्ड जारी किया है. एडमिट कार्ड क्षेत्रीय वेबसाइटों की आधिकारिक साइट पर उपलब्ध है, जहां से उम्मीदवार इसे डाउनलोड कर सकते हैं. चरण 5 की परीक्षा 4 मार्च, 5, 7, 8, 9, 11, 12, 13, 14, 15, 19, 20, 21 और 27, 2021 को आयोजित की जाएगी.
एक चौंकाने वाली घटना में कर्नाटक के बेंगलुरु में एक व्यक्ति ने अपनी 30 वर्षीय महिला पड़ोसी को रविवार को लोगों की भीड़ के सामने मौत के घाट उतार दिया. पीड़िता ने तीन दिन पहले आरोपी को चप्पल से मारा था. इसलिए, पुलिस को यह रिवेंज किलिंग का मामला लग रहा है.
भारत में फेज 2 टीकाकरण अभियान कल से शुरू होनेवाला है. वरिष्ठ नागरिक अब सोमवार, 1 मार्च से Co-WIN प्लेटफॉर्म पर खुद को पंजीकृत करने के लिए पात्र होंगे. कोविन प्लेटफॉर्म को COVID-19 वैक्सीन वितरण की समय-निगरानी करने के लिए बनाया गया है. सरकार CoWIN को अपग्रेड कर रही है.
कभी कभी जानवर हमें इंसानियत सिखा जाते हैं. हालांकि, हम अक्सर जानवरों के प्रति क्रूर होते हैं, जानवर होने का हवाला देते हए हम उन्हें जंजीरों में बांध कर रखते हैं. कई जानवरों की प्रजातियों का शिकार करते हैं. लेकिन सोशल मीडिया पर जानवरों ने अपने आपको इंसानों से कई स्थितियों में बेहतर और योग्य साबित किया है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को इसरो के PSLV-C51 द्वारा ब्राजील के अमेजोनिया -1 उपग्रह के सफल प्रक्षेपण पर, ब्राजील के राष्ट्रपति जायर बोल्सोनारो को बधाई दी. ट्विटर पर प्रधान मंत्री ने PSLV-C51 के सफल प्रक्षेपण को 'ऐतिहासिक क्षण' बताया.
भारतीय खाद्य निगम FCI ने संगठन में मैनेजर और अन्य पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं. योग्य उम्मीदवार एफसीआई की आधिकारिक साइट fci.gov.in के माध्यम से पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं. पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 मार्च, 2021 तक है. इस भर्ती अभियान से संगठन में 89 पद भरे जाएंगे.
गुजरात के अहमदाबाद में साबरमती नदी में कूदकर एक विवाहिता आयशा ने आत्महत्या कर ली. नदी में कूदने से पहले उसने दुनिया के लिए एक आखिरी संदेश रिकॉर्ड किया जिसमें उसने कहा कि वह यह दबाव में नहीं कर रही है और उसे खुशी है कि वह अल्लाह से मिलेगी.
संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने शनिवार को अधिसूचना जारी की और लोक अभियोजक (Public Prosecutor), सहायक लोक अभियोजक (Assistant Public Prosecutor), सहायक कार्यकारी अभियंता (सिविल) (Assistant Executive Engineer) और अन्य आर्थिक अधिकारी (Economic officer) पदों के लिए उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं.
दिल्ली के आदर्श नगर इलाके में चेन खिंचने का प्रयास कर रहे गुंडों का विरोध करने पर बदमाशों ने महिला को छुरा घोंप दिया. अस्पताल में महिला की मौत हो गई. सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें महिला ने अपने हाथ में बच्चा लिया है.
सरबंस कौर फर्स्ट पंजाबी स्पीकिंग पगड़ी वाला रोबोट है, जिसे एक सॉफ्टवेयर प्रोग्रामर और एक सरकारी स्कूल के शिक्षक हरजीत सिंह ने बनाया है. शिक्षक हरजीत सिंह गुरु अमर दास नगर जालंधर के रहने वाले हैं. सरबंस की इंटेलिजेंस मुख्य रूप से एक डेटाबेस और एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) सर्विसेस पर बेस्ड है.
RBI भर्ती 2021 अधिसूचना बी ग्रेड लीगल ऑफिसर, असिस्टेंट मैनेजर और प्रबंधक के पदों के लिए जारी की गई है. जिन उम्मीदवारों को उपरोक्त पदों में रुचि है, वे rbi.org.in से भर्ती के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं. RBI ने भर्ती 2021 के लिए कुल 29 रिक्रूटमेंट जारी किए हैं.
सोशल मीडिया पर एक पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कोविड वैक्सीन से जुड़े कई दावे किए गए हैं. वायरल पोस्ट में दावा किया गया है कि न्यू कोविड 19 वैक्सीनेशन पॉलिसी 1 मार्च से शुरू होगी. इसमें कोविड वैक्सीन के दाम 500 रुपये बताया गया है.
केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव श्री राजेश भूषण ने वैक्सीन एडमिनिस्ट्रेशन (को-विन) पर अधिकार प्राप्त समूह की अध्यक्ष तथा कोविड-19 वैक्सीन एडमिनिस्ट्रेशन पर राष्ट्रीय विशेषज्ञ समूह (एनईजीवीएसी) के सदस्य डॉ. आर.एस. शर्मा के साथ राज्यों तथा केंद्रशासित प्रदेशों के स्वास्थ्य सचिवों और एमडी (एनएचएम) के साथ आयु उचित समूहों के टीकाकरण पर वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से उच्चस्तरीय बैठक की अध्यक्षता की.
टिहरी गढ़वाल में NH58 ऋषिकेश-श्रीनगर मार्ग पर भूस्खलन हुआ. जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी बृजेश भट्ट का कहना है कि भूस्खलन के कारण कौड़ियाला के पास सड़क बंद है. इस घटना का वीडियो एएनआई ने ट्विट किया है. 26 सेकंड के इस वीडियो में पहाड़ से चट्टान गिरती हुई दिखाई दे रही है और कुछ लोग पीछे चिल्लाते हुए और वीडियो बनाते हुए दिखाई दे रहे हैं.
विभिन्न स्थानों से कुल 72 शव और मानव शरीर के 30 हिस्से बरामद हुए. इनमें से 40 शवों और 1 शरीर के हिस्से की पहचान कर ली गई है. चमोली पुलिस के अनुसार, अब तक जोशीमठ पुलिस स्टेशन में 205 लोगों की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है.
आज 27 फरवरी, 2021 को भारतीय क्रांतिकारी चंद्र शेखर आज़ाद की 90 वीं पुण्यतिथि मनायी जा रही है. 1931 में आज ही के दिन इलाहाबाद के अल्फ्रेड पार्क में अंग्रेजों से मुठभेड़ के दौरान चन्द्रशेखर आजाद ने आखिर में अंग्रेजों के हाथ लगने के बजाय अपने आपको गोली मार ली.