देश

Revenge Killing: महिला ने पड़ोसी की थी चप्पल से पिटाई, शख्स ने भीड़ में चाकू घोंप कर की हत्या

एक चौंकाने वाली घटना में कर्नाटक के बेंगलुरु में एक व्यक्ति ने अपनी 30 वर्षीय महिला पड़ोसी को रविवार को लोगों की भीड़ के सामने मौत के घाट उतार दिया. पीड़िता ने तीन दिन पहले आरोपी को चप्पल से मारा था. इसलिए, पुलिस को यह रिवेंज किलिंग का मामला लग रहा है.

Revenge Killing: महिला ने पड़ोसी की थी चप्पल से पिटाई, शख्स ने भीड़ में चाकू घोंप कर की हत्या
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: PTI)

बेंगलुरु: एक चौंकाने वाली घटना में कर्नाटक के बेंगलुरु में एक व्यक्ति ने अपनी 30 वर्षीय महिला पड़ोसी को रविवार को लोगों की भीड़ के सामने मौत के घाट उतार दिया. पीड़िता ने तीन दिन पहले आरोपी को चप्पल से मारा था. इसलिए, पुलिस को यह रिवेंज किलिंग का मामला लग रहा है. पुलिस के मुताबिक मृतक महिला की पहचान पश्चिम बंगाल की रहने वाली अलीम बीबी के रूप में हुई है. वह अपने पति के साथ बेंगलुरु के कुंडलाहल्ली इलाके में रहती थी. उसका पड़ोसी रफीक उल शेख नाम के व्यक्ति के साथ पैसो को लेकर विवाद चल रहा था.

साड़ी बेचकर जीवनयापन करने वाले शेख ने बीबी को 10,000 रुपये उधार दिए थे. उसे बीवी से राशि का कुछ हिस्सा मिला था. हाल ही में, जब उसने बीवी को बाकी पैसे वापस करने के लिए कहा, तो बीवी ने कहा कि उसने सभी पैसे पहले ही वापस कर दिए हैं. इस बात पर दोनों के बीच झगड़ा हुआ. द टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, बीवी ने लड़ाई के दौरान शेख को कथित तौर पर चप्पल से मारा. जिसके बाद गुस्साए शेख ने बीबी को मारने का फैसला किया. रविवार की सुबह शेख ने भीड़ में उसे छुरा घोंपा और फिर मौके से फरार हो गया. उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस प्रयास कर रही है. यह भी पढ़ें: UP से सामने आई दिल दहला देने वाली वारदात, मालिक से बदला लेने के लिए नाबालिग लड़कों ने किया 5 साल के मासूम का मर्डर

एक अन्य घटना में शनिवार देर रात दिल्ली के आदर्श नगर इलाके में एक महिला ने चेन स्नेचिंग की कोशिश का विरोध करने पर बदमाशों ने उसे चाकू मार दिया. यह घटना इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. पुलिस ने कहा कि यह घटना शनिवार रात करीब 9:30 बजे की है जब महिला की पहचान सिमरन कौर के रूप में की गई थी, जो अपनी दो साल की बेटी और मां के साथ बाजार से घर वापस आ रही थी. इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 01, 2021 12:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).