वायरल

Viral Video: चेन स्नैचर्स का विरोध करने पर बदमाशों ने महिला को घोंपा चाकू, हुई मौत

दिल्ली के आदर्श नगर इलाके में चेन खिंचने का प्रयास कर रहे गुंडों का विरोध करने पर बदमाशों ने महिला को छुरा घोंप दिया. अस्पताल में महिला की मौत हो गई. सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें महिला ने अपने हाथ में बच्चा लिया है.

Viral Video: चेन स्नैचर्स का विरोध करने पर बदमाशों ने महिला को घोंपा चाकू, हुई मौत
वायरल वीडियो ग्रैब, (फोटो क्रेडिट्स: यूट्यूब)

दिल्ली के आदर्श नगर इलाके में चेन खींचने का प्रयास कर रहे गुंडों का विरोध करने पर बदमाशों ने महिला को छुरा घोंप दिया. अस्पताल में महिला की मौत हो गई. सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें महिला ने अपने हाथ में बच्चा लिया है. इस दौरान जब स्नैचर चेन छिनने की कोशिश करते हैं वो बच्चा हाथ में लेकर भागती है और उनसे छिना झपटी करती है लेकिन बदमाश उसे चाकू मारकर भाग जाते हैं.

50 सेकंड के इस सीसीटीवी फूटेज में पूरी वारदात दिखाई दे रही है. पीड़ित महिला का नाम सिमरन कौर है. इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक चौड़ी गली में महिला एंटर करती है इस दौरान दो बदमाश भी उसके पीछे पीछे आते हैं और महिला के साथ हाथापाई करने लगते हैं. इस दौरान बच्चा नीचे गिर जाता है. बच्चे की उम्र करीब देश से दो वर्ष होगी. यह भी पढ़ें: Uttar Pradesh: अलीगढ़ में एक गहनों की दुकान में दिन दहाड़े लूट का क्लिप वायरल, देखें वीडियो

देखें ट्वीट:

देखें वीडियो:

इस घटना के बाद बचाव के लिए कुछ लोग दौड़कर आते हैं और महिला को अस्पताल ले जाते हैं. लेकिन अस्पताल में सिमरन कौर की मौत हो जाती है. दिल्ली पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 28, 2021 09:56 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).