Coronavirus: कोरोना महामारी पर अंकुश लगाने के लिए PM मोदी ने की अहम बैठक, गृहमंत्री अमित शाह और स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन समेत कई वरिष्ठ अधिकारी थे मौजूद
देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार यानि आज देश में दिन प्रतिदिन बढ़ रहे कोरोना वायरस के प्रकोप को देखते हुए एक बैठक बुलाई थी. इस बैठक में पीएम नरेंद्र मोदी के अलावा देश के गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन, निति आयोग के सदस्य, कैबिनेट सचिव और केंद्र सरकार के अन्य वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए.