देश

Coronavirus: महाराष्ट्र में थम नहीं रहा COVID-19 का कहर, पिछले 24 घंटे में 7,827 नए मरीजों की हुई पुष्टि, 173 की मौत

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के दिन प्रतिदिन बढ़ते नए मामलों से लोगों का हाल बेहाल है. इस बीच पिछले 24 घंटे में महाराष्ट्र में कोविड-19 के 7 हजार 8 सौ 27 नए मामले सामने आए हैं और 1 सौ 73 लोगों की मौत हुई है. इन नए मामलों के साथ ही राज्य में कोरोना महामारी के कुल 2 लाख 54 हजार 4 सौ 27 केस सामने आ चुके हैं.

Coronavirus: महाराष्ट्र में थम नहीं रहा COVID-19 का कहर, पिछले 24 घंटे में 7,827 नए मरीजों की हुई पुष्टि, 173 की मौत
कोरोना वायरस (Photo Credits: PTI)

मुंबई: महाराष्ट्र (Maharashtra) में कोरोना वायरस (Coronavirus) के दिन प्रतिदिन बढ़ते नए मामलों से लोगों का हाल बेहाल है. इस बीच पिछले 24 घंटे में महाराष्ट्र में कोविड-19 के 7 हजार 8 सौ 27 नए मामले सामने आए हैं और 1 सौ 73 लोगों की मौत हुई है. इन नए मामलों के साथ ही राज्य में कोरोना महामारी के कुल 2 लाख 54 हजार 4 सौ 27 केस सामने आ चुके हैं. इनमें से 1 लाख 40 हजार 3 सौ 25 लोग ठीक हुए हैं, वहीं 10 हजार 2 सौ 89 लोगों की मौत हुई है. प्रदेश में कोरोना वायरस से संक्रमित सक्रिय मरीजों की संख्या 1 लाख 3 हजार 8 सौ 13 है.

बात करें देश की आर्थिक राजधानी मुंबई (Mumbai) के बारे में तो आज यहां 1 हजार 2 सौ 63 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई है और 44 लोगों की मौत हुई है. इसके अलावा शहर में 1 हजार 4 सौ 41 मरीज ठीक हुए हैं. मुंबई में आज आए इन नए मामलों के साथ ही कोरोना मामलों की कुल संख्या 92 हजार 7 सौ 20 हो गई है. इनमें से 64 हजार 8 सौ 72 लोग ठीक हुए हैं, वहीं 5 हजार 2 सौ 85 लोगों की मौत हुई है. मुंबई में कोरोना वायरस से संक्रमित सक्रिय मरीजों की संख्या 22 हजार 5 सौ 56 है.

यह भी पढ़ें- COVID-19 Airborne: तीन तरह के होते हैं ड्रॉपलेट, जानिए किससे कितना कोरोना वायरस का है खतरा?

बता दें कि देश में कोरोना वायरस (Coronavirus) संक्रमण के मामले बहुत तेजी से बढ़ रहे हैं. रविवार को देश में इस महामारी के सर्वाधिक मामले सामने आए. देश में आज कोविड-19 (COVID-19) के 28 हजार 6 सौ 37 पॉजिटिव मामले मिले. केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक भारत में कुल मामलों की संख्या अब 8 लाख 49 हजार 5 सौ 53 हो गई है.

स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, महामारी की चपेट में आकर बीते कल 5 सौ 51 लोगों की मौत हुई है. इसके साथ देश में अब तक कुल 22 हजार 6 सौ 74 संक्रमित इस वायरस से जान गंवा चुके हैं. वर्तमान में देश में 5 लाख 34 हजार 6 सौ 20 मरीज महामारी के चंगुल से निकल आए है, जबकि 2 लाख 92 हजार 2 सौ 58 सक्रीय मरीजों का इलाज देश के विभिन्न अस्पतालों की देखरेख में चल रहा है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 12, 2020 08:37 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).