देश

बेंगलुरु: 75 वर्षीय व्यक्ति को पत्नी के चरित्र पर था शक, किया कुछ ऐसा की सब हो गए हैरान

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु स्थित जयनगर क्षेत्र में एक सेवानिवृत्त 75 वर्षीय सचिवालय कर्मचारी ने अपनी 68 वर्षीय पत्नी की अपने किरायेदार के साथ अवैध संबंध के शक में अपनी खुद की बांह तोड़ ली. बुजुर्ग दंपति के शादी को हुए 44 से हो गए हैं. वहीं दोनों दंपति के दो पोते भी हैं.

बेंगलुरु: 75 वर्षीय व्यक्ति को पत्नी के चरित्र पर था शक, किया कुछ ऐसा की सब हो गए हैरान
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Pixabay)

बेंगलुरु: कर्नाटक (Karnataka) की राजधानी बेंगलुरु (Bengaluru) स्थित जयनगर क्षेत्र (Jainagar) में एक सेवानिवृत्त 75 वर्षीय सचिवालय कर्मचारी ने अपनी 68 वर्षीय पत्नी की अपने किरायेदार के साथ अवैध संबंध के शक में अपनी खुद की बांह तोड़ ली. बुजुर्ग दंपति के शादी को हुए 44 से हो गए हैं. वहीं दोनों दंपति के दो पोते भी हैं. खबर के अनुसार पिछले साल दोनों बुजुर्ग दंपति ने एक परिवार को अपना रूम किराए पर दिया था. किरायेदार का उम्र 34 साल बताया जा रहा है.

हाल में किरायेदार की पत्नी गर्भवती होने की वजह से अपने गांव गई थी. इस दौरान बुजुर्ग महिला किरायेदार के अलावा घर पर किसी महिला के नहीं होने पर खाना बनाने में उसकी मदद कर देती थी. इसपर सेवानिवृत्त 75 वर्षीय बुजुर्ग व्यक्ति को अपनी पत्नी पर शक हुआ. बुजुर्ग व्यक्ति को लगता था कि उसकी पत्नी और किरायेदार के बीच अवैध संबंध है. जिसे लेकर उसके और उसकी पत्नी के बीच मनमुटाव चल रहा था.

यह भी पढ़ें- हैदराबाद: श्मशान में कोविड-19 मरीज के आधे जले हुए शव को खाता दिखा कुत्ता, दिल दहला देने वाला वीडियो हुआ वायरल (Watch Video)

खबर के अनुसार बुजुर्ग व्यक्ति ने अपनी पत्नी से इस मामले में चर्चा की इस दौरान बुजुर्ग महिला ने बताया की किरायेदार शख्स उसके बेटे की तरह है. उसका उस व्यक्ति से इसके अलावा और कुछ लेना देना नहीं है. इसपर इन दोनों के बीच जमकर बहस हुई और इसी दौरान बुजुर्ग दंपति ने आवेश में आकर खुद की बाह तोड़ ली. इस घटना के बाद बुजुर्ग दंपति ने बैंगलोर पुलिस को कॉल कर शिकायत की है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 10, 2020 01:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).