सीएम शिवराज सिंह चौहान के कोविड-19 पॉजिटिव पाए जानें के बाद दिग्विजय सिंह ने ली चुटकी, कहा- आपने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं किया
मध्यप्रदेश के मौजूदा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार यानि आज दोपहर ट्वीट करते हुए बताया कि उनका कोविड-19 टेस्ट पॉजिटिव पाया गया है. शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर कहा कि, 'मेरे प्रिय प्रदेशवासियों, मुझे कोविड-19 के लक्षण आ रहे थे, टेस्ट के बाद मेरी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. मेरी सभी साथियों से अपील है कि जो भी मेरे संपर्क में आए हैं, वह अपना कोरोना टेस्ट करवा लें.