IPL 2020 Update: UAE में खेला जाएगा आईपीएल 13, बीसीसीआई ने की आधिकारिक तौर पर पुष्टि
देश की प्रतिष्ठित टूर्नामेंट इंडियन प्रीमियर लीग का आयोजन इस साल संयुक्त अरब अमीरात में किया जाएगा. इसके लिए बीसीसीआई ने आधिकारिक तौर पर पुष्टि भी कर दी है. इससे पहले बीसीसीआई ने संयुक्त अरब अमीरात को मेजबानी के लिए तैयार रहने के लिए कहा था, लेकिन आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की थी.
- Read in
- English
नई दिल्ली: देश की प्रतिष्ठित टूर्नामेंट इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) का आयोजन इस साल संयुक्त अरब अमीरात (United Arab Emirates) में किया जाएगा. इसके लिए बीसीसीआई (BCCI) ने आधिकारिक तौर पर पुष्टि भी कर दी है. इससे पहले बीसीसीआई ने संयुक्त अरब अमीरात को मेजबानी के लिए तैयार रहने के लिए कहा था, लेकिन आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की थी.
बता दें कि आईपीएल चेयरमैन ब्रजेश पटेल के अनुसार आईपीएल 19 सितंबर को संयुक्त अरब अमीरात में शुरू होगा और इसका फाइनल मुकाबला 8 नवंबर को खेला जाएगा. आईपीएल संचालन परिषद की अगले सप्ताह एक महत्वपूर्ण बैठक होगी, जिसमें इसे अंतिम रूप देने के साथ कार्यक्रम को मंजूरी दी जाएगी. साथ ही, इस बैठक में कई दूसरे अहम मुद्दों को भी अंतिम रूप दिया जाएगा.
आईपीएल का आगामी सीजन 51 दिनों तक खेला जाएगा. आगामी आईपीएल टूर्नामेंट को अबूधाबी, शारजाह और दुबई में बिना क्रिकेट फैंस के खेला जा सकता है. बीसीसीआई आईपीएल मैचों को दोपहर 3:30 बजे और शाम 7:30 से शुरू करना चाहती.
बता दें कि यह आईपीएल का आयोजन पहले बार संयुक्त अरब अमीरात में नहीं किया जा रहा है. इससे पहले साल 2014 में देश में आम चुनाव के कारण आईपीएल का आयोजन संयुक्त अरब अमीरात में किया गया था. उम्मीद जताई जा रही है कि आगामी सीजन के लिए खिलाड़ी 20 अगस्त तक यूएई पहुंच जाएंगे.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 27, 2020 09:11 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

