हार्दिक पांड्या ने पत्नी नताशा स्टेनकोविक के साथ शेयर की खूबसूरत तस्वीर, जल्द घर आने वाला है नन्हा मेहमान
भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर खिलाड़ी हार्दिक पांड्या और उनकी पत्नी नताशा स्टेनकोविक के घर जल्द ही एक नन्हा मेहमान आने वाला है. इसी कड़ी में हार्दिक पांड्या ने शनिवार यानि आज नताशा स्टेनकोविक के साथ इंस्टाग्राम पर एक बेहद ही क्यूट तस्वीर अपलोड की है. इस तस्वीर में दोनों कपल्स एक साथ नजर आ रहे हैं. इस तस्वीर को फैंस काफी पसंद भी कर रहे हैं.
- Read in
- English
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर खिलाड़ी हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) और उनकी पत्नी नताशा स्टेनकोविक (Natasa Stankovic) के घर जल्द ही एक नन्हा मेहमान आने वाला है. इसी कड़ी में हार्दिक पांड्या ने शनिवार यानि आज नताशा स्टेनकोविक के साथ इंस्टाग्राम (Instagram) पर एक बेहद ही क्यूट तस्वीर अपलोड की है. इस तस्वीर में दोनों कपल्स एक साथ नजर आ रहे हैं. इस तस्वीर को फैंस काफी पसंद भी कर रहे हैं.
इससे पहले हाल ही में हार्दिक पांड्या ने अपनी पत्नी नताशा स्टेनकोविक के साथ इंस्टाग्राम (Instagram) पर एक और खुबसूरत तस्वीर शेयर की थी. इस तस्वीर में एक्ट्रेस नताशा स्टेनकोविक जहां हार्दिक पांड्या के गोद में सिर रखकर लेटी हुई नजर आ रही थीं. वहीं पांड्या अपने डॉग्स के साथ व्यस्त नजर आ रहे थे.
View this post on Instagram
यह भी पढ़ें- हार्दिक पांड्या की मंगेतर नताशा स्टेनकोविक ने शेयर की बेबी बंप वाली फोटो, लिखा- खुशियां जल्द आने वाली हैं
बता दें कि हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 के बाद से मैदान में नहीं उतरे हैं. वहीं उनकी पत्नी नताशा स्टेनकोविक (Natasa Stankovic) की बात करें तो वो शाहरुख खान की फिल्म 'जीरो (2018)' में एक कैमियों रोल में नजर आ चुकी हैं जबकि 'फुकरे रिटर्न्स' में उन्होंने 'महबूबा' स्पेशल सॉन्ग भी किया था. उन्होंने फिल्म 'सत्याग्रह' से बॉलीवुड में डेब्यू किया है.
हार्दिक पांड्या ने भारतीय टीम के लिए अबतक 11 टेस्ट मैच खेलते हुए 18 इनिंग्स में 532 रन बनाए हैं. टेस्ट क्रिकेट के अलावा उन्होंने टीम के लिए 54 वनडे मैच खेलते हुए 38 इनिंग्स में 957 और 40 T20 मैच खेलते हुए 25 इनिंग्स में 310 रन बनाए हैं. बल्लेबाजी के अलावा उन्होंने टीम के लिए गेंदबाजी में टेस्ट क्रिकेट में 17, वनडे में 54 और T20 क्रिकेट में 38 सफलता प्राप्त की है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 25, 2020 04:31 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

