Delhi-NCR Rain Forecast: आईएमडी ने जारी किया पूर्वानुमान, दिल्ली-एनसीआर में तेज हवाओं के साथ आज होगी बारिश
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने पूर्वानुमान जारी करते हुए बताया है कि, गुरुवार यानि आज राजधानी दिल्ली, गुरुग्राम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद के आस-पास वाले क्षेत्रों में सुबह 11 बजे तक 15 से 35 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी और साथ ही हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.