देश

मध्य प्रदेश: छतरपुर में बाइक और स्कॉर्पियो की भीषण टक्कर में आठ लोगों की मौत, सीएम शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर मृतक के परिवार वालों के लिए जताई संवेदना

मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में स्थित पन्ना रोड पर जखीरा टेक मंदिर के पास सोमवार यानि आज दोपहर में बाइक और स्कॉर्पियो की भीषण टक्कर में आठ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. इस दिल को दहला देने वाली घटना के बाद राज्य के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'छतरपुर में सड़क हादसे में 8 लोगों की असामयिक मृत्यु होने का हृदय विदारक समाचार मिला है.

मध्य प्रदेश: छतरपुर में बाइक और स्कॉर्पियो की भीषण टक्कर में आठ लोगों की मौत, सीएम शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर मृतक के परिवार वालों के लिए जताई संवेदना
हादसा/एक्सीडेंट/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: IANS)

भोपाल: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के छतरपुर (Chhatarpur) जिले में स्थित पन्ना रोड (Panna Road) पर जखीरा टेक मंदिर के पास सोमवार यानि आज दोपहर में बाइक और स्कॉर्पियो की भीषण टक्कर में आठ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. इस दिल को दहला देने वाली घटना के बाद राज्य के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chouhan) ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'छतरपुर में सड़क हादसे में 8 लोगों की असामयिक मृत्यु होने का हृदय विदारक समाचार मिला है. ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ कि वे दिवंगत आत्माओं को शांति दें और उनके परिवार के सदस्यों को इस असीम दुःख को सहने की शक्ति दें.'

इसके अलावा सीएम शिवराज सिंह चौहान ने एक अन्य ट्वीट में लिखा कि, 'हादसे में कुछ लोग घायल हुए हैं जिनके इलाज की उचित व्यवस्था की जा रही है. मैं उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं.'

यह भी पढ़ें- पेट्रोल पंप मालिक ने कर्मचारी को बांधकर जमकर पीटा, 10 मिनट में बरसाए 100 कोड़े, देखे वीडियो

जानकारी के अनुसार दोपहर एक बजे पन्ना की तरफ जा रही स्कॉर्पियो कार और पन्ना से छतरपुर की तरफ आ रहे बाइक सवार आपस में भीड़ गए. इस भयानक भिड़त में स्कॉर्पियो और बाइक  पर सवाल आठ लोगों की दुर्घटना स्थल पर ही मौत हो गई. वहीं कुछ लोग बुरी तरह से घायल हो गए. हादसे के बाद बमीठा थाना के आला अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया और घायलों को तुरंत चिकित्सा के लिए अस्पताल में भेजा. बताया जा रहा है कि इस घटना में 3 पुरुष, 2 महिलाएं और 3 बच्चों की मौत हुई है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 27, 2020 04:23 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).