देश

उत्तराखंड: गौचर में ITBP कैंप के पास भूस्खलन से बद्रीनाथ राजमार्ग बंद

उत्तराखंड में सोमवार यानि आज सुबह चमोली जिले के गौचर क्षेत्र में आईटीबीपी कैंप के पास भारी बारिश के कारण पहाड़ दरकने से मलबा सड़कों पर आ गया है. इस भूस्खलन से बद्रीनाथ राजमार्ग बंद हो गया है. यातायात बाधित होने से दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं.

उत्तराखंड: गौचर में ITBP कैंप के पास भूस्खलन से बद्रीनाथ राजमार्ग बंद
भूस्खलन (Photo Credits: ANI)

देहरादून: उत्तराखंड (Uttarakhand) में सोमवार यानि आज सुबह चमोली (Chamoli) जिले के गौचर (Gauchar) क्षेत्र में आईटीबीपी (ITBP) कैंप के पास भारी बारिश (Rain) के कारण पहाड़ दरकने से मलबा सड़कों पर आ गया है. इस भूस्खलन (Landslide) से बद्रीनाथ राजमार्ग बंद हो गया है. यातायात बाधित होने से दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं. जेसीबी लगाकर मलबा हटाने का कार्य चल रहा है, वहीं इस घटना के बाद हाइवे को भी खाली कराया जा रहा है.

बता दें कि इससे पहले हाल ही में उत्तराखंड (Uttarakhand) के मदकोट गांव (Madkot village) में देर रात बादल फटने (Cloudburst) से कई घर जमींदोज हो गए और तीन लोगों की मौत हो गई थी. वहीं मदकोट के बगल वाले गांव में से भी आठ लोग लापता हो गये थे.

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड: कोरोना के बढ़ते संकट के बीच सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने अधिकारियों को दिए टेस्टिंग बढ़ाने के निर्देश

बता दें कि उत्तराखंड में हो रही मानसूनी बारिश से नदियां अपने चरम पर चल रही हैं. बारिश का कहर इस कदर है कि मुनस्यारी में तेज बहाव के साथ एक पुल पानी में समा गया. इस दौरान मुनस्यारी से चीन तक जानें वाली मेलम सड़क को भी काफी नुकसान पहुंचा था.

वहीं इससे पहले पिथौरागढ़ जिले में भी बादल फटने से लोगों में अफरा-तफरी का माहौल मच गया था. इस हादसे में बंगापानी तहसील के छोरीबगड़ स्थित तहसील मुख्यालय में पांच मकान पानी के साथ बह गए थे. इस भीषण हादसे में कई जानवर भी बह गए. गोरी नदी का जलस्तर चेतावनी लेबल के उपर चल रहा है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 27, 2020 09:55 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).