Jasprit Bumrah Fan Imitates His Bowling Action: हुबहू जसप्रीत बुमराह की तरह गेंदबाजी करता हुआ नजर आया छोटा बच्चा, क्रिकेटर ने वीडियो शेयर कर कहा- फ्यूचर ब्राइट है
भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने ट्वीटर पर एक बच्चे की वीडियो को शेयर किया है. इस वीडियो में छोटा बच्चा हुबहू जसप्रीत बुमराह की तरह गेंदबाजी करता हुआ नजर आ रहा है. इस वीडियो पर जसप्रीत बुमराह ने जवाब देते हुए लिखा है, 'भविष्य उज्ज्वल दिखता है, छोटे! बने रहिए.' बता दें कि ट्वीटर पर इस वीडियो को सबसे पहले शारिक नाम के एक व्यक्ति ने शेयर किया था.