RP Singh Blessed with Baby Boy: टीम इंडिया के पूर्व तेज गेंदबाज रूद्र प्रताप सिंह बनें पिता, ट्वीट कर दी जानकारी
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व तेज गेंदबाज रूद्र प्रताप सिंह ने गुरुवार यानि आज ट्वीटर पर ट्वीट करते हुए बताया कि वो पिता बन गए हैं. उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि, 'भगवान की कृपा से, देवांशी और मुझे अपने बेबी बॉय के जन्म की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है. ॐ नमः शिवाय, हर हर महादेव.'