IPL 2020 Update: सुरेश रैना के बाद हरभजन सिंह ने भी छोड़ा चेन्नई सुपर किंग्स का साथ, निजी कारणों से नाम लिया वापस
भारतीय क्रिकेट टीम से बाहर चल रहे दिग्गज ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह ने इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन से अपना नाम वापिस ले लिया है. आईपीएल के आगामी सीजन से नाम वापिस लेने के पीछे उन्होंने अपना निजी कारण बताया है. बता दें कि हरभजन सिंह ने आईपीएल में अबतक 160 मैच खेलते हुए 157 इनिंग्स में 150 सफलता प्राप्त की है.
IPL 2020: भारतीय क्रिकेट टीम से बाहर चल रहे दिग्गज ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) ने इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के 13वें सीजन से अपना नाम वापिस ले लिया है. आईपीएल (IPL) के आगामी सीजन से नाम वापिस लेने के पीछे उन्होंने अपना निजी कारण बताया है. बता दें कि हरभजन सिंह ने आईपीएल में अबतक 160 मैच खेलते हुए 157 इनिंग्स में 150 सफलता प्राप्त की है. इसके अलावा उन्होंने देश की इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में इतने ही मैचों की 88 पारियों में 829 रन बनाए हैं. आईपीएल में हरभजन सिंह के नाम एक अर्धशतक दर्ज है. हरभजन सिंह मौजूदा समय में चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) की तरफ से खेल रहे थे.
इससे पहले हाल ही में चेन्नई सुपर किंग्स के मध्यक्रम के स्टार बल्लेबाज और उपकप्तान सुरेश रैना (Suresh Raina) ने आईपीएल के 13वें सीजन से अपना नाम वापिस लेते हुए सबको चौका दिया था. रैना ने कई बार अकेले दम पर चेन्नई की टीम को जीत दिलाई है. टीम में धोनी को जहां सम्मान में थाला बुलाया जाता है, वहीं रैना को चिन्ना थाला नाम से बुलाया जाता था.
यह भी पढ़ें- IPL 2020 Update: BCCI अध्यक्ष सौरव गांगुली ने बताया, 4 सितंबर को जारी किया जाएगा आईपीएल का शेड्यूल
बता दें कि इस बार आईपीएल कोरोना महामारी के कारण देश के बजाय संयुक्त अरब अमीरात (United Arab Emirates) में खेला जा रहा है. आईपीएल की शुरुआत 19 सितंबर से होगी, वहीं इसका फाइनल मुकाबला 10 नवंबर को खेला जाएगा. आईपीएल के लिए सभी टीमें यूएई पहुंच चुकी हैं. आईपीएल के सभी मुकाबले दुबई, शारजाह और अबु धाबी में खेले जाएंगे.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 04, 2020 03:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

