देश

राजधानी दिल्ली के होटल, रेस्तरां, क्लब में 9 सितंबर से परोसा जा सकेगा शराब: सूत्र

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में होटल, रेस्तरां और क्लब को नौ सितंबर से शराब परोसने की अनुमति दे दी गई है. दिल्ली सरकार के सूत्रों ने गुरूवार को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि इन प्रतिष्ठानों को केंद्र सरकार द्वारा जारी कोविड-19 दिशानिर्देशों का अनुपालन करना होगा.

राजधानी दिल्ली के होटल, रेस्तरां, क्लब में 9 सितंबर से परोसा जा सकेगा शराब: सूत्र
शराब (Photo Credits: File Photo)

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली (Delhi) में होटल, रेस्तरां और क्लब को नौ सितंबर से शराब (Liquor) परोसने की अनुमति दे दी गई है. दिल्ली सरकार (Government of Delhi) के सूत्रों ने गुरूवार को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि इन प्रतिष्ठानों को केंद्र सरकार द्वारा जारी कोविड-19 (COVID-19) दिशानिर्देशों का अनुपालन करना होगा. दिल्ली सरकार के एक सूत्र ने कहा, 'अधिकारियों ने होटल, रेस्तरां और क्लब को नौ सितंबर से शराब परोसने की अनुमति दे दी है.'

बता दें कि पिछले दिनों केजरीवाल सरकार ने होटल और साप्ताहिक बाजार खोलने की अनुमति दी थी. सात सितंबर से मेट्रो सेवा भी शुरू की जाएगी. बीते मार्च माह में कोरोना वायरस (Coronavirus) के मामले सामने आने के बाद देशभर में भीड़भाड़ वाले जगहों को बंद कर दिया गया था. हालांकि अब आर्थिक गतिविधियां शुरू हो चुकी हैं.

यह भी पढ़ें- देश की खबरें | दिल्ली पुलिस ने 15 जून से दो सितंबर के बीच करीब दो लाख चालान जारी किए

बात करें राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस महामारी (Coronavirus Disease) के बारे में तो यहां इस जानेलवा वायरस से संक्रमित सक्रिय मरीजों की संख्या मौजूदा समय में 16 हजार 5 सौ 2 हैं. इसके अलावा राज्य में कोविड-19 के चपेट में आने से 4 हजार 4 सौ 81 लोगों की मौत हो चुकी है. प्रदेश वासियों के लिए राहत भरी खबर यह है कि 1 लाख 58 हजार 5 सौ 86 लोग पूरी तरह से ठीक होकर अपने घरों को लौट चुके हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 03, 2020 07:57 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).