क्रिकेट

IPL 2020 Update: कप्तान विराट कोहली कड़े प्रैक्टिस सेशन के बाद कुछ इस तरह थकान उतारते हुए आए नजर, देखें तस्वीर

इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन के शुरू होने में अब गिनती के महज कुछ दिन शेष रह गए हैं. आगामी सीजन के लिए सभी खिलाड़ी संयुक्त अरब अमीरात पहुंच चुके हैं. इस बीच रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर के कप्तान विराट कोहली ने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ तस्वीरें अपलोड की हैं. इन तस्वीरों में वह मैदान में प्रैक्टिस करते हुए नजर आ रहे हैं.

IPL 2020 Update: कप्तान विराट कोहली कड़े प्रैक्टिस सेशन के बाद कुछ इस तरह थकान उतारते हुए आए नजर, देखें तस्वीर
विराट कोहली (Photo Credits: Facebook/@RCB)

IPL 2020: इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के 13वें सीजन के शुरू होने में अब गिनती के महज कुछ दिन शेष रह गए हैं. आगामी सीजन के लिए सभी खिलाड़ी संयुक्त अरब अमीरात (United Arab Emirates) पहुंच चुके हैं. इस बीच रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर (Royal Challengers Bangalore) के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) ने इंस्टाग्राम (Instagram) पर अपनी कुछ तस्वीरें अपलोड की हैं. इन तस्वीरों में वह मैदान में प्रैक्टिस करते हुए नजर आ रहे हैं. कोहली ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए इसके कैप्शन में लिखा, 'प्रॉपर सेशन+ प्रॉपर ह्युमिडिटी+ ग्रेट रिकवरी= रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर.'

कोहली द्वारा शेयर किए गए इस तस्वीर में वह एक फोटो में नेट्स पर बल्लेबाजी करते हुए नजर आ रहे हैं, वहीं दूसरे तस्वीर में वह साथी खिलाड़ियों के साथ फुटबॉल खेल रहे हैं. तीसरे तस्वीर में वह बाथटब में नहाते हुए नजर आ रहे हैं.

बता दें कि विराट कोहली की अगुवाई वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर की टीम दुबई (Dubai) के वालडोर्फ एस्टोरिया होटल में रुकी हुई है. आईपीएल के 13वें सीजन के लिए कोहली व उनके साथी खिलाड़ी प्रैक्टिस सेशन में जमकर पसीना बहा रहा हैं. आरसीबी की टीम आईपीएल में अबतक एक बार भी खिताब पर कब्जा नहीं जमा सकी है. कोहली बैंगलौर की टीम के साथ साल 2008 से जुड़े हुए हैं.

यह भी पढ़ें- IPL 2020 Update: आईपीएल शुरू होने से पहले मुंबई इंडियंस ने जारी की नई जर्सी, फैंस से की ये अपील

हाल ही में ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज केन रिचर्डसन (Kane Richardson) के आईपीएल से नाम वापिस लेने के बाद ऑस्ट्रेलिया के ही युवा स्पिनर एडम जाम्पा (Adam Zampa) को आरसीबी की टीम ने अपने साथ जोड़ा है. जाम्पा पिछले साल चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के साथ मैदान पर उतरे थे.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 03, 2020 04:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).