टीम इंडिया से दो-दो हाथ करने के लिए रवाना हुए Ben Stokes, लिखा खास मैसेज
भारत बनाम इंग्लैंड के बीच अगले माह से शुरू हो रहे टेस्ट, वनडे और T20 सीरीज के लिए इंग्लैंड क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स भारत दौरे के लिए रवाना हो चुके हैं. इंग्लैंड से रवाना होते वक्त उन्होंने फ्लाइट के अंदर से अपनी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए इसकी जानकारी दी है. स्टोक्स ने अपनी तस्वीर को शेयर करते हुए इसके कैप्शन में लिखा, 'जल्द ही मिलते हैं भारत.'