Ind vs Eng Test Series 2021: यहां पढ़ें भारत को उसकी सरजमीं पर हराने के लिए Joe Root ने क्या बनाया है मास्टर प्लान
ऑस्ट्रेलिया में इतिहास रचने वाली भारतीय टीम अगले महीने पांच फरवरी से घरेलु मैदान पर इंग्लैंड क्रिकेट टीम के साथ चार मैचों की टेस्ट श्रृंखला खेलेगी. इस सीरीज का पहला मुकाबला पांच फरवरी से नौ फरवरी के बीच चेन्नई स्थित एम ए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा. मुकाबले से पहले मेहमान टीम के कप्तान जो रुट ने टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया को शिकस्त देने के लिए अपना प्लान बताया है.
Ind vs Eng Test Series 2021: ऑस्ट्रेलिया में इतिहास रचने वाली भारतीय टीम अगले महीने पांच फरवरी से घरेलु मैदान पर इंग्लैंड क्रिकेट टीम के साथ चार मैचों की टेस्ट श्रृंखला खेलेगी. इस सीरीज का पहला मुकाबला पांच फरवरी से नौ फरवरी के बीच चेन्नई (Chennai) स्थित एम ए चिदंबरम स्टेडियम (M. A. Chidambaram Stadium) में खेला जाएगा. मुकाबले से पहले मेहमान टीम के कप्तान जो रुट (Joe Root) ने टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया को शिकस्त देने के लिए अपना प्लान बताया है.
इंग्लैंड क्रिकेट टीम के कप्तान जो रुट का मानना है भारत को उसके घरेलु मैदान पर हराने के लिए हमें अपने खेल में उम्दा प्रदर्शन करना होगा. उनका मानना है कि भारतीय टीम अपने घरेलु मैदान में दुनिया की बेस्ट टीम है. हाल ही में इंग्लैंड क्रिकेट टीम की अगुवाई करते हुए श्रीलंका को शिकस्त देने वाले इंग्लिश कप्तान जो रुट भारत के साथ टेस्ट सीरीज के लिए काफी उत्साहित हैं.
श्रीलंकाई दौरे पर दूसरा टेस्ट मुकाबला जितने के बाद रुट ने कहा हमें उस टीम के खिलाफ चार बहुत अहम मैच खेलने हैं, जो यकीनन अपनी सरजमीं पर दुनिया की बेस्ट टीम है.'
बता दें कि भारत और इंग्लैंड के बीच पहला एवं दूसरा टेस्ट मुकाबला पांच फरवरी से नौ फरवरी एवं 13 फरवरी से 17 फरवरी के बीच चेन्नई स्थित एम ए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा. वहीं तीसरा एवं चौथा टेस्ट मुकाबला 24 फरवरी से 28 फरवरी और चार मार्च से आठ मार्च के बीच गुजरात (Gujarat) स्थित सरदार पटेल स्टेडियम (Sardar Patel Gujarat Stadium) में खेला जाएगा.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 26, 2021 08:39 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

