क्रिकेट

Ind vs Eng Test Series 2021: इंग्लैंड के खिलाफ एक दो नहीं बल्कि रिकॉर्ड की झड़ी लगाने वाले हैं स्टार गेंदबाज इशांत शर्मा

भारत बनाम इंग्लैंड के बीच आगामी माह फरवरी से शुरू हो रहे चार मैचों की टेस्ट श्रृंखला के लिए टीम इंडिया की घोषणा हो चूकी है. इंग्लैंड के खिलाफ चोट से उबरने के बाद भारतीय टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज इशांत शर्मा एक बार फिर मैदान में वापसी में कर रहे हैं.

Ind vs Eng Test Series 2021: इंग्लैंड के खिलाफ एक दो नहीं बल्कि रिकॉर्ड की झड़ी लगाने वाले हैं स्टार गेंदबाज इशांत शर्मा
इशांत शर्मा (Photo Credits: Getty Images)

Ind vs Eng Test Series 2021: भारत बनाम इंग्लैंड (India vs England) के बीच आगामी माह फरवरी से शुरू हो रहे चार मैचों की टेस्ट श्रृंखला के लिए टीम इंडिया की घोषणा हो चूकी है. इंग्लैंड के खिलाफ चोट से उबरने के बाद भारतीय टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज इशांत शर्मा (Ishant Sharma) एक बार फिर मैदान में वापसी में कर रहे हैं. बता दें कि इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के 13वें सीजन में उन्हें खिंचाव की समस्या आ गई थी जिसकी वजह से वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ संपन्न हुए टेस्ट सीरीज का हिस्सा नहीं हो पाए थे.

इशांत शर्मा इंग्लैंड के खिलाफ अगर अपने पुराने में रंग में नजर आते हैं तो वह कई रिकॉर्ड बना सकते हैं. जो इस प्रकार है-

यह भी पढ़ें- Ind vs Eng Test Series 2021: यहां पढ़ें भारत को उसकी सरजमीं पर हराने के लिए Joe Root ने क्या बनाया है मास्टर प्लान

देश के लिए 100 टेस्ट मैच खेलने का रिकॉर्ड:

इशांत शर्मा ने देश के लिए अबतक 97 टेस्ट मैच खेलते हुए 175 पारियों में 297 विकेट झटके हैं. बता दें कि वह इंग्लैंड के खिलाफ तीन टेस्ट मैच खेलने में और कामयाब होते हैं तो वह देश के लिए 100 टेस्ट क्रिकेट मैच खेलने वाले 11वें खिलाड़ी बन जाएंगे. शर्मा से पहले देश के लिए इस खास उपलब्धि को सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़, वीवीएस लक्ष्मण, अनिल कुंबले, कपिल देव, सुनील गावस्कर, दिलीप वेंगसरकर, सौरव गांगुली, वीरेंद्र सहवाग और हरभजन सिंह ने हासिल किया है.

देश के लिए दूसरा सर्वश्रेष्ठ तेज गेंदबाद बनने का मौका:

इशांत शर्मा ने टेस्ट क्रिकेट में अबतक 297 विकेट चटकाए हैं. वहीं उनसे ज्यादा देश के लिए तेज गेंदबाजों में जहीर खान ने 311 और पूर्व कप्तान कपिल देव ने 434 विकेट झटके हैं. ऐसे में अगर वह इंग्लैंड के खिलाफ 15 सफलता और पाने में कामयाब होते हैं तो वह देश के लिए दूसरे सर्वश्रेष्ठ तेज गेंदबाज हो जाएंगे.

यह भी पढ़ें- Ind vs Eng Test Series 2021: इंग्लैंड को हल्के में लेना टीम इंडिया की हो सकती है बड़ी भूल, इन 2 कारणों से मेहमान टीम काफी मजबूत

300 टेस्ट विकेट पूरे करने के करीब:

देश के लिए टेस्ट क्रिकेट में अबतक पांच गेंदबाजों ने ही 300 विकेट चटकाए हैं. ऐसे में अगर वह इंग्लैंड के खिलाफ तीन सफलता पाने में और कामयाब होते हैं तो वह देश के लिए टेस्ट क्रिकेट में 300 विकेट लेने वाले छठवें गेंदबाज बन जाएंगे.

देश में 100 टेस्ट विकेट लेने के करीब इशांत शर्मा:

बता दें कि इशांत शर्मा ने भारत में अबतक 37 टेस्ट मैच खेलते हुए 98 विकेट चटकाए हैं. ऐसे में अगर वह इंग्लैंड के खिलाफ दो विकेट और चटकाने में कामयाब होते हैं तो वह घरेलु मैदान पर 100 विकेट लेने वाले चौथे तेज गेंदबाज बन जाएंगे. शर्मा से पहले कपिल देव (219), जवागल श्रीनाथ (108) और जहीर खान (104) ने इस आंकड़े को छुआ है.

यह भी पढ़ें- Ind vs Eng Test Series 2021: चेतेश्वर पुजारा और रोहित शर्मा के पास इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में रिकॉर्ड बनाने का मौका

बात करें इशांत शर्मा के टेस्ट क्रिकेट करियर के बारे में तो उन्होंने देश के लिए अबतक 97 मैच खेलते हुए 175 पारियों में 32.4 की एवरेज से 297 विकेट चटकाए हैं. टेस्ट क्रिकेट में उनके नाम 11 बार पांच और 10 बार चार विकेट लेने का कारनामा है. टेस्ट क्रिकेट में उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 74 रन खर्च कर सात विकेट है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 26, 2021 09:33 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).