Live Cricket Streaming of RR vs DC 7th IPL Match 2021: राजस्थान रॉयल्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स मुकाबले को ऐसे देखें लाइव
इंडियन प्रीमियर लीग 2021 के सातवें मुकाबले में गुरुवार यानी आज राजस्थान रॉयल्स का मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स के साथ है. दोनों टीमों के बीच यह अहम मुकाबला मुंबई स्थित वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा. इस रोमांचक मुकाबले में दोनों टीमों के कप्तान टॉस के लिए मैदान में शाम सात बजे आएंगे, वहीं मैच का लाइव प्रसारण आधे घंटे बाद यानी 7.30 बजे से किया जाएगा.