SRH vs KKR 3rd IPL Match 2021: यहां पढ़ें हैदराबाद और कोलकाता मैच के दौरान कैसा रहेगा मौसम और पिच का मिजाज
इंडियन प्रीमियर लीग 2021 का तीसरा मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच 11 अप्रैल यानी आगामी रविवार को चेन्नई स्थित एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा. इस सीजन दोनों ही टीमें बड़े इरादों और उम्मीदों के साथ मैदान में उतरेंगी.
SRH vs KKR 3rd IPL Match 2021: इंडियन प्रीमियर लीग 2021 (Indian Premier League 2021) का तीसरा मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) और कोलकाता नाइटराइडर्स (Kolkata Knight Riders) के बीच 11 अप्रैल यानी आगामी रविवार को चेन्नई (Chennai) स्थित एमए चिदंबरम स्टेडियम (M. A. Chidambaram Stadium) में खेला जाएगा. इस सीजन दोनों ही टीमें बड़े इरादों और उम्मीदों के साथ मैदान में उतरेंगी. आईपीएल 2021 में हैदराबाद की कमान जहां ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर (David Warner) के हाथों में है, वहीं कोलकाता नाइटराइडर्स की अगुवाई इंग्लैंड क्रिकेट टीम के अनुभवी कप्तान इयोन मोर्गन (Eoin Morgan) कर रहे हैं. बात करें तीसरे आईपीएल मुकाबले में मौसम और पिच के मिजाज के बारे में तो इस प्रकार रहने की उम्मीद है.
पिच रिपोर्ट:
आईपीएल 2021 का पहला मुकाबला मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (Royal Challengers Bangalore) के बीच इसी मैदान पर खेला गया था. तीसरे मुकाबले में भी पिच के धीमी रहने की उम्मीद है. इसके अलावा गति में मिश्रण करने वाले तेज गेंदबाज फिर से सफल हो सकते हैं. मैच के दौरान बल्लेबाजों को स्ट्राइक बदलते हुए सिंगल और डबल करते रहना होगा. पहली पारी में 170 रन का स्कोर अच्छा स्कोर माना जा सकता है.
मौसम रिपोर्ट:
सनराइजर्स हैदराबाद बनाम कोलकाता नाइटराइडर्स मैच में बारिश की संभावना नहीं है, लेकिन खिलाड़ियों को गर्मी एवं उमस का खुब सामना करना पड़ेगा. मैच के दौरान विदेशी खिलाड़ियों के लिए गर्मी से निजात पाना काफी चुनौतीपूर्ण साबित होगा.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 10, 2021 08:35 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

