SRH vs KKR 3rd IPL Match 2021: डेविड वॉर्नर ने जीता टॉस, कोलकाता नाईट राइडर्स करेगी पहले बल्लेबाजी
इंडियन प्रीमियर लीग 2021 के तीसरे मुकाबले में आज सनराइजर्स हैदराबाद का मुकाबला कोलकाता नाईट राइडर्स के साथ है. इस अहम मुकाबले में हैदराबाद के कप्तान डेविड वॉर्नर ने टॉस जीतकर कोलकाता को पहले बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किया है.
SRH vs KKR 3rd IPL Match 2021: इंडियन प्रीमियर लीग 2021 (Indian Premier League 2021) के तीसरे मुकाबले में आज सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) का मुकाबला कोलकाता नाईट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) के साथ है. इस अहम मुकाबले में हैदराबाद के कप्तान डेविड वॉर्नर (David Warner) ने टॉस जीतकर कोलकाता को पहले बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किया है. मैच का लाइव प्रसारण आधे घंटे बाद यानी शाम 7.30 बजे से किया जाएगा. इस रोमांचक मुकाबले में हैदराबाद की कमान जहां डेविड वॉर्नर के हाथों में है, वहीं कोलकाता नाईट राइडर्स की अगुवाई अनुभवी इंग्लिश क्रिकेटर इयोन मोर्गन (Eoin Morgan) कर रहे हैं.
इंडियन प्रीमियर लीग में सनराइजर्स हैदराबाद और कोलकाता नाईट राइडर्स की टीम कई बार आमने सामने हुई है. इसमें सनराइजर्स हैदराबाद ने जहां सात बार बाजी मारी है, वहीं कोलकाता ने 12 बार सफलता दर्ज की है. आईपीएल 2020 (IPL 2020) में एसआरएच और केकेआर की टीम दो बार आमने सामने हुई थी. इन दोनों मुकाबलों में केकेआर ने एसआरएच को धूल चटाई थी.
यह भी पढ़ें- IPL से भी रिटायरमेंट लेंगे MS Dhoni? दिए संकेत
आईपीएल इतिहास में कोलकाता की टीम ने अबतक दो बार आईपीएल खिताब पर अपना कब्जा जमाया है. केकेआर ने साल 2012 और 2014 में पूर्व कप्तान गौतम गंभीर की अगुवाई में आईपीएल ट्रॉफी को अपने नाम किया था. वहीं हैदराबाद की टीम डेविड वार्नर की कप्तानी में साल 2016 में इस खिताब को अपने नाम करने में कामयाब हुई थी.
संभावित टीमें इस प्रकार हैं:
सनराइजर्स हैदराबाद: डेविड वॉर्नर (कप्तान), जॉनी बेयरस्टो, मनीष पांडे, रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), विजय शंकर, मोहम्मद नबी, अब्दुल समद, राशिद खान, भुवनेश्वर कुमार, संदीप शर्मा और टी. नटराजन.
कोलकाता नाईट राइडर्स: शुभमन गिल, राहुल त्रिपाठी, नीतीश राणा, इयोन मोर्गन (कप्तान), दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), आंद्रे रसेल, पैट कमिंस, शाकिब अल हसन, हरभजन सिंह, वरुण चक्रवर्ती और प्रसिद्ध कृष्णा.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 11, 2021 07:01 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

