अब मैदान में कप्तान विराट कोहली को तेवर दिखाना पड़ सकता है भारी, जानें वजह
भारतीय टीम के कप्तान एवं दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली को मैदान पर अपने आक्रामक अंदाज के वजह से अक्सर खामियाजा भुगतना पड़ता है. विराट कोहली के इस रूप को उनके फैंस भी काफी पसंद करते हैं, लेकिन भारतीय कप्तान अगर अपने इस व्यवहार में बदलाव नहीं लाते हैं तो एक टेस्ट या दो वनडे और इतने ही T20 मैच के लिए बैन हो सकते हैं.