IND 224/3 in 58 Overs | India vs South Africa 3rd Test Match 2019 Day-1 Live Score Updates: रांची में बारिश की वजह से खेल रुका
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले जाने वाला तीसरा और आखिरी मुकाबला आज रांची के JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा. आखिरी मुकाबले के लिए दोनों टीमें तैयार हैं. बता दें कि विराट कोहली की अगुवाई वाली टीम इंडिया ने मेहमान टीम को पहली टेस्ट मैच में 203 रनों से हराया था, वहीं दूसरे मुकाबले में एक पारी और 137 रनों से करारी शिकस्त दी थी.