हंगरी के पूर्व जिमनास्ट जोल्ट बोर्काई सेक्स स्कैंडल में फंसे, XXX साइट पर वीडियो हुआ अपलोड
हंगरी के पूर्व जिमनास्ट एवं ग्योर शहर के मेयर जोल्ट बोर्काई का नाम सेक्स स्कैंडल में शामिल हो गया है. जी हां 54 वर्षीय जोल्ट बोर्काई का एक वीडियो पोर्न वेबसाइट पर अपलोड किया गया है. इस वीडियो में बोर्काई कई महिलाओं के साथ ड्रग्स लेते और संबंध बनाते हुए देखे जा सकते हैं.
हंगरी (Hungary) के पूर्व जिमनास्ट (Gymnastics) एवं ग्योर (Gyor) शहर के मेयर जोल्ट बोर्काई (Zsolt Borkai) सेक्स स्कैंडल में फस चुके हैं. जी हां 54 वर्षीय जोल्ट बोर्काई का एक वीडियो पोर्न वेबसाइट पर अपलोड किया गया है. इस वीडियो में बोर्काई कई महिलाओं के साथ ड्रग्स लेते और संबंध बनाते हुए देखे जा सकते हैं. बता दें कि जोल्ट बोर्काई ने साल 1988 में सियोल (Seoul) ओलंपिक में अपने देश के लिए गोल्ड मेडल (Gold medal) पर कब्जा जमाया था.
जोल्ट बोर्काई दो बच्चों के पिता हैं. उनके बेटे का नाम एडम बोर्काई (Adam Borkai) और बेटी का नाम पेट्रा बोर्काई (Petra Borkai) है. सेक्स स्कैंडल का वीडियो लिक होने के बाद उन्होंने अपने आधिकरिक फेसबुक अकाउंट से अपने परिवार के साथ एक तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा कि, ' हम साथ-साथ हैं, अच्छा समय हो या बुरा.' इस तस्वीर में जोल्ट बोर्काई अपनी पत्नीं एवं दोनों बच्चों के साथ नजर आ रहे हैं. यह भी पढ़ें- एशियाई खेल 2018: नीरज चोपड़ा ने अपना गोल्ड मेडल पूर्व पीएम वाजपेयी को किया समर्पित
गौरतलब हो कि पूर्व ओलंपिक चैम्पियन जोल्ट बोर्काई ने सेक्स स्कैंडल में फंसे होने के बावजूद मेयर पद के लिए हुए चुनाव में जीत हासिल की है. मंगलवार को उन्होंने सत्तारूढ़ फाइड्ज पार्टी (Fidesz party) का साथ छोड़ दिया. उन्होंने कहा कि वह निर्दलीय तौर पर मेयर बने रहेंगे.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 16, 2019 01:38 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

