अखिलेश यादव ने कहा- हम नहीं भरेंगे एनपीआर, क्या करेंगे आप?
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आज सूबे की राजधानी लखनऊ में राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर और राष्ट्रीय नागरिक पंजी को लेकर केंद्र सरकार पर हमला बोला. अखिलेश यादव ने एनपीआर और एनआरसी को देश के गरीबों और अल्पसंख्यकों के विरुद्ध बताते हुए प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि, 'चाहे एनआरसी हो या एनपीआर, यह हर गरीब, अल्पसंख्यक और मुस्लिमों के खिलाफ है.'