Bihar Diwas 2026 Messages: बिहार स्थापना दिवस के इन हिंदी Slogans, WhatsApp Wishes, GIF Greetings के जरिए प्रियजनों को दें बधाई
बिहार दिवस 2026 (Photo Credits: File Image)

Bihar Diwas 2026 Messages in Hindi: 'लोकतंत्र की जननी' और 'बुद्ध की भूमि' के नाम से विख्यात बिहार राज्य (Bihar State) आज, 22 मार्च 2026 को अपना 114वां स्थापना दिवस (Bihar Foundation Day) मना रहा है. साल 1912 में आज के ही दिन ब्रिटिश हुकूमत ने बंगाल प्रेसीडेंसी से अलग कर बिहार को एक स्वतंत्र राज्य के रूप में गठित किया था. सहस्राब्दियों पुराने कलात्मक, साहित्यिक और आध्यात्मिक इतिहास को संजोए हुए यह राज्य आज अपनी प्रगति और सांस्कृतिक पहचान का उत्सव मना रहा है. राजधानी पटना सहित गया, मुजफ्फरपुर और भागलपुर जैसे प्रमुख शहरों में आज सुबह से ही कार्यक्रमों की धूम है.

बिहार का इतिहास नालंदा और विक्रमशिला जैसे विश्वविख्यात विश्वविद्यालयों से जुड़ा है, जो कभी पूरे विश्व के लिए ज्ञान के केंद्र थे. बिहार दिवस का यह अवसर न केवल अतीत की उपलब्धियों को याद करने का है, बल्कि राज्य की अनूठी पाक-कला, भाषाओं और लोक परंपराओं को उजागर करने का भी माध्यम है. इस वर्ष भी सरकारी स्तर पर कई प्रदर्शनियां और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जिनमें बिहार के स्टार्टअप्स और युवा उद्यमियों को प्रोत्साहित करने के लिए विशेष स्टॉल लगाए गए हैं.

बिहार स्थापना दिवस पर पटना के गांधी मैदान में आयोजित मुख्य समारोह में राज्य की लोक कलाओं के साथ-साथ आधुनिक बिहार की विकास गाथा को प्रदर्शित किया गया है. ऐसे में इस बेहद खास अवसर पर आप इन हिंदी मैसेजेस, स्लोगन, वॉट्सऐप विशेज, जीआईएफ ग्रीटिंग्स के जरिए प्रियदनों को बिहार स्थापना दिवस की बधाई दे सकते हैं.

1- नालंदा की भूमि से लेकर बोधगया की शांति तक – यही है बिहार की महानता!
बिहार दिवस की शुभकामनाएं

बिहार दिवस 2026 (Photo Credits: File Image)

2- बिहार दिवस पर प्रण यही, मेहनत से चमकाएंगे अपनी माटी की छवि!
बिहार दिवस की बहुत शुभकामनाएं.

बिहार दिवस 2026 (Photo Credits: File Image)

3- बिहार दिवस पर गर्व से कहें – हम बिहारी हैं, हौसलों के शिखर पर खड़े हैं!
बिहार दिवस की शुभकामनाएं

बिहार दिवस 2026 (Photo Credits: File Image)

4- इतिहास गवाह है, बिहार ने हर युग में देश का मान बढ़ाया है!
बिहार दिवस की शुभकामनाएं

बिहार दिवस 2026 (Photo Credits: File Image)

5- खुद पर है विश्वास, मेहनत ही है आस – यही है बिहारी होने की खास बात!
बिहार दिवस की शुभकामनाएं

बिहार दिवस 2026 (Photo Credits: File Image)

बिहार ने दुनिया को शून्य (आर्यभट्ट), अहिंसा (महावीर) और करुणा (बुद्ध) का संदेश दिया है. आज हर साल की तरह, बिहार दिवस 2026 को भी एक विशेष विजन के साथ मनाया जा रहा है. राज्य सरकार का उद्देश्य इन आयोजनों के माध्यम से नई पीढ़ी को बिहार की जड़ों से जोड़ना है. का युवा वर्ग इसी विरासत को आगे ले जाते हुए शिक्षा और तकनीक के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है. बिहार दिवस केवल एक कैलेंडर की तारीख नहीं, बल्कि उन करोड़ों लोगों के सम्मान का दिन है जो दुनिया के किसी भी कोने में रहकर 'बिहारी' होने पर गर्व महसूस करते हैं.