PSL: पाकिस्तान सुपर लीग में टीम खरीदना चाहते हैं Shoaib Akhtar, नाम रखेंगे Lahore Express
पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने घरेलू टूर्नामेंट पाकिस्तान सुपर लीग में एक टीम खरीदने की इच्छा जताई है. दरअसल अख्तर पीएसएल 2021 के दूसरे चरण में लाहौर कलंदर्स के प्रदर्शन से खासा नाराज हैं. लाहौर ने पीएसएल 2021 के पहले चरण में काफी उम्दा प्रदर्शन किया था, लेकिन टीम दूसरे चरण में कुछ खास कारनामा नहीं कर पाई.