KKR vs SRH, IPL 2026 6th Match Stats And Preview: दूसरे मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर जीत से शुरुआत करना चाहेगी कोलकाता नाइट राइडर्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू
कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Kolkata Knight Riders vs Sunrisers Hyderabad, TATA Indian Premier League 2026 6th Match Stats And Preview Details: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (Indian Premier League 2026) का छठवां मुकाबला कल यानी 2 अप्रैल को कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद (KKR vs SRH) के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला कोलकाता (Kolkata) के ईडन गार्डन्स स्टेडियम (Eden Gardens Stadium) में भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा. दोनों टीमों का इस सीजन में यह पहला मुकाबला होगा. इस मैच में दोनों ही टीमें शानदार प्रदर्शन कर जीत के साथ आगाज करना चाहेंगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता हैं. इस सीजन में कोलकाता नाइट राइडर्स की अगुवाई अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) कर रहे हैं. जबकि, सनराइजर्स हैदराबाद की कमान ईशान किशन (Ishan Kishan) के कंधों पर हैं. यह भी पढ़ें: LSG vs DC, TATA IPL 2026 5th Match Toss Winner Prediction: लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के छठे मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) का सामना सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) से 2 अप्रैल को होगा. सनराइजर्स हैदराबाद को अपने पहले मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) से शिकस्त मिली थी, जबकि कोलकाता नाइट राइडर्स को अपने पिछले मुकाबले में मुंबई इंडियंस (MI) के खिलाफ हार मिली थी. ऐसे में कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद दोनों ही टीमें अपनी पहली जीत हासिल करना चाहेंगी. चलिए मुकाबले से जुड़ी सभी जरूरी बातों पर एक नजर डालते हैं.

कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद हेड टू हेड (KKR vs SRH Head To Head)

आईपीएल इतिहास में अब तक कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच कुल 30 मैचों में आमने-सामने हुई है, इसमें से 20 मैच कोलकाता नाइट राइडर्स ने जीते हैं, जबकि 10 मैच सनराइजर्स हैदराबाद ने अपने नाम किए हैं. आईपीएल के पिछले में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद ने दो मैच खेले और दोनों टीमों ने एक-एक मैच जीते थे. वहीं, आईपीएल 2024 में कोलकाता नाइट राइडर्स ने अपने तीनों मैच में सनराइजर्स हैदराबाद को मात दी थी.

कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम अपने पिछले मैच में 220 रन बनाने के बावजूद हार गई थी. कोलकाता नाइट राइडर्स के गेंदबाजों ने जमकर रन लुटाए थे. अजिंक्य रहाणे की कप्तानी वाली कोलकाता नाइट राइडर्स अपने गेंदबाजों से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद करेगी. पिछले मैच में अर्धशतक लगाने वाले अजिंक्य रहाणे एक बार फिर अच्छी शुरुआत दिलाने की कोशिश करेंगे.

सनराइजर्स हैदराबाद के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा पिछली पारी में दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके थे. अभिषेक शर्मा के अलावा ट्रेविस हेड सिर्फ 11 रन बनाकर आउट हुए थे. ऐसे में अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड की सलामी जोड़ी सनराइजर्स हैदराबाद को जोरदार शुरुआत दिलाना चाहेगी.

ईडन गार्डन्स की पिच रिपोर्ट (Eden Gardens Pitch Report)

टाटा आईपीएल 2026 का छठवां मुकाबला कल यानी 2 अप्रैल को कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन स्टेडियम में खेला जाएगा. ईडन गार्डन स्टेडियम में काली मिट्‌टी की पिच बनाई जाती है. ऐसे में यह बल्लेबाजों को काफी रास आती है. खेल की शुरुआत में यहां तेज गेंदबाजों को थोड़ी मदद मिलती है. उसके बाद स्पिनर्स हावी होते हैं. इस पिच पर अगर बल्लेबाज की निगाह एक बार जम गई तो आसानी से बड़े-बड़े शॉट्स लगते हैं. यहां की तेज आउटफील्ड भी बल्लेबाजों के पक्ष में जाती है. हाउस्टेट के मुताबिक, आईपीएल में पहली पारी का औसत स्कोर 165 रन है.

कोलकाता का मौसम (Kolkata Weather Update)

टाटा आईपीएल 2026 का छठवां मुकाबला कल यानी 2 अप्रैल को कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन स्टेडियम में खेला जाएगा. एक्यूवेदर के अनुसार, 2 अप्रैल को कोलकाता का मौसम पूरी तरह साफ रहेगा. यहां अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री रहने का अनुमान है. बारिश की संभावना नहीं है. ऐसे में एक अच्छा मैच देखने मिल सकता है.

इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर रहेगी नजर

कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने अपने पिछले मैच में मुंबई इंडियंस के खिलाफ 40 गेंदों में 67 रन की पारी खेली थी. उस मैच में केकेआर के विकेटकीपर बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी ने भी अर्धशतक लगाया था. सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान ईशान किशन जोरदार फॉर्म में चल रहे हैं. ईशान किशन ने आरसीबी के खिलाफ अपने पहले मैच में 38 गेंदों में 210 की स्ट्राइक रेट से 80 रन बनाए थे. सनराइजर्स हैदराबाद के तेज गेंदबाज डेविड पायने ने आरसीबी के खिलाफ 2 विकेट लेकर प्रभावित किया था.

कब और कहां देखें मुकाबला?

कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच यह मुकाबला 2 अप्रैल को कोलकाता के ईडन गार्डन स्टेडियम में रात 7:30 बजे से खेला जाएगा. भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जियोहॉटस्टार ऐप पर इस मैच का सीधा प्रसारण देखा जा सकता है.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (KKR vs SRH 6th T20 Match Playing Prediction)

कोलकाता नाइट राइडर्स: फिन एलन, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), कैमरून ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, सुनील नारायण, वरुण चक्रवर्ती, वैभव अरोड़ा, और ब्लेसिंग मुजरबानी.

सनराइजर्स हैदराबाद: अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, ईशान किशन (कप्तान/विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, अनिकेत वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, हर्ष दुबे, हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट, ईशान मलिंगा, और डेविड पायने.

नोट: कोलकाता नाइट राइडर्स क्रिकेट टीम बनाम सनराइजर्स हैदराबाद क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.