कर्नाटक: बीजेपी MLA का विवादित बयान, 101 साल के स्वतंत्रता सेनानी दौरेस्वामी को बताया पाक का एजेंट
कर्नाटक के विजयपुरा क्षेत्र से बीजेपी विधायक बासनगौड़ा पाटिल यतनाल ने कुछ दिन पहले देश के स्वतंत्रता सेनानी एचएस दुरैस्वामी को 'पाकिस्तान का एजेंट' बताया था. यतनाल के इस बयान के बाद बीजेपी के कुछ नेताओं ने जहां उनका सपोर्ट किया, वहीं विपक्षी दल कांग्रेस ने यतनाल के बयान पर जमकर विरोध जताया और उनके खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की थी.