क्रिकेट

IPL 2020: इस बार नए लुक के साथ मैदान में उतरेंगे महेंद्र सिंह धोनी, उनका नया अंदाज देख आप भी कहेंगे वाह!!!

इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन की शुरुआत होने में महज कुछ दिन और शेष रह गए हैं. भारतीय टीम के पूर्व कप्तान एवं विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी हर बार की तरह इस बार भी चेन्नई सुपर किंग्स की अगुवाई करते हुए नजर आएंगे. इसी बीच धोनी का नया लुक सोशल मीडिया पे सामने आया है.

IPL 2020: इस बार नए लुक के साथ मैदान में उतरेंगे महेंद्र सिंह धोनी, उनका नया अंदाज देख आप भी कहेंगे वाह!!!
महेंद्र सिंह धोनी (Photo Credits: Instagram)

Indian Premier League 2020: इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन की शुरुआत होने में महज कुछ दिन और शेष रह गए हैं. भारतीय टीम के पूर्व कप्तान एवं विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) हर बार की तरह इस बार भी चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) की अगुवाई करते हुए नजर आएंगे. इसी बीच धोनी का नया लुक सोशल मीडिया पे सामने आया है. जी हां जैसा की हम पहले भी देख चुके हैं कि धोनी हमेशा ही आईपीएल (IPL) शुरू होने से पहले अपने लुक में बदलाव करते हैं, उन्होंने इस बार भी कुछ अलग करने की कोशिश की है.

धोनी इस बार आईपीएल के 13वें संस्करण में घने मूछों वाले (Moustache) लुक में नजर आने वाले हैं. इस बात की जानकारी उनकी हेयरस्टाइलिस्ट सपना मोती भवनानी ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर करते हुए दी है. सपना ने अपने सोशल अकाउंट पर धोनी संग एक तस्वीर शेयर की है. उस तस्वीर में माही मोटी मूछों में नजर आ रहे हैं. सपना ने इस तस्वीर के कैप्शन में लिखा, 'मेरे दोस्त बहुत खुशी होगी तुम्हे आईपीएल में खेलते देखते हुए. जल्द ही हम चेन्नई को देखेंगे'

यह भी पढ़ें- झारखंड: क्रिकेटर धोनी बने किसान, कर रहे हैं तरबूज और पपीते की खेती

बता दें कि चेन्नई सुपर किंग्स का आईपीएल में पहला मुकाबला 29 मार्च को मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के साथ है. आगामी सीजन के लिए 38 वर्षीय धोनी सोमवार यानि आज से चेन्नई (Chennai) के एमए चिदंबरम स्टेडियम (M. A. Chidambaram Stadium) में ट्रेनिंग शुरू करेंगे.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 02, 2020 09:14 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).