TATA IPL Special Story: आंकड़ों और रिकॉर्ड्स की वो दुनिया जिसने बदला टी20 क्रिकेट का चेहरा, यहां देखें टाटा आईपीएल से जुड़ें रोचक आकंड़ें
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) सिर्फ एक क्रिकेट टूर्नामेंट नहीं, बल्कि यह दुनिया की सबसे बड़ी टी20 लीग बन चुकी है, जहां हर साल नए रिकॉर्ड बनते हैं और पुराने टूटते हैं. साल 2008 में शुरू हुई इस लीग ने क्रिकेट को पूरी तरह बदल दिया है. यहां बल्लेबाजों की विस्फोटक पारियां, गेंदबाजों की सटीक रणनीति और रोमांचक मुकाबले इसे खास बनाते हैं.
TATA Indian Premier League 2026: इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League 2026) का आगाज 28 मार्च से होने वाला है. गत चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (RCB) के मैच से सीजन की शुरुआत होगी. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अभी तक सिर्फ 20 मैचों का ही शेड्यूल जारी किया है, जिनमें एक से बढ़कर एक ब्लॉकबस्टर मैच शामिल है. पिछले साल हुए मिनी ऑक्शन के बाद कई टीमों ने अपने-अपने स्क्वाड में बड़े बदलाव किए हैं. एक का तो कप्तान भी बदल गया है. मौजूदा चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु आगामी इंडियन प्रीमियर लीग सीजन के पहले मैच में 28 मार्च को सनराइजर्स हैदराबाद की मेजबानी करेगा. देश में आगामी विधानसभा चुनाव की वजह से 2026 इंडियन प्रीमियर लीग के केवल पहले 20 मैचों की घोषणा की गई है. आईपीएल के दूसरे चरण के मैचों की घोषणा बाद में की जाएगी. यह भी पढ़ें: New Zealand vs South Africa, 3rd T20I Match Scorecard: ऑकलैंड में न्यूजीलैंड ने दक्षिण अफ्रीका को 8 विकेट से रौंदा, सीरीज में 2-1 की बनाई बढ़त; यहां देखें NZ बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 20, 2026 05:15 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

