क्रिकेट

Live Cricket Streaming and Score India vs New Zealand 2nd Test Match Day 2: भारत बनाम न्यूजीलैंड 2020 के दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन का खेल आप Star Sports पर देख सकते हैं लाइव

भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन का खेल खत्म होने के बाद न्यूजीलैंड ने बिना विकेट गंवाए 63 रन बनाए हैं. टीम के लिए टॉम लॉथम 65 गेंद में चार चौके की मदद से 27 और टॉम ब्लंडल 73 गेंद में चार चौके की मदद से 29 रन बनाकर नाबाद हैं.

Live Cricket Streaming and Score India vs New Zealand 2nd Test Match Day 2: भारत बनाम न्यूजीलैंड 2020 के दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन का खेल आप Star Sports पर देख सकते हैं लाइव
जसप्रीत बुमराह और टॉम लॉथम (Photo Credits: Getty Images)

India vs New Zealand 2nd Test Match Day 2: भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच क्राइस्टचर्च (Christchurch) के हेगले ओवल स्टेडियम (Hagley Oval Stadium) में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन का खेल खत्म होने के बाद न्यूजीलैंड ने बिना विकेट गंवाए 63 रन बनाए हैं. टीम के लिए टॉम लॉथम 65 गेंद में चार चौके की मदद से 27 और टॉम ब्लंडल 73 गेंद में चार चौके की मदद से 29 रन बनाकर नाबाद हैं. कीवी टीम भारतीय टीम की पहली पारी के आधार पर अब भी 179 रन पीछे है. बता दें कि दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन का खेल बारिश की वजह से लेट शुरू हुआ था. न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किया था. भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 63 ओवर में 242 रन बनाए थे. आप India vs New Zealand के मैच को ऑनलाइन Star Sports पर देख सकते हैं.

टीम के लिए सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ, मध्यक्रम के अनुभवी बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा और हनुमा विहारी ने शानदार अर्धशतक लगाया. पृथ्वी शॉ ने जहां 64 गेदों का सामना करते हुए आठ चौके और एक छक्का की मदद से 54 रन की पारी खेली, वहीं चेतेश्वर पुजारा ने 140 गेंद में छह चौके की मदद से 54 और हनुमा विहारी ने 70 गेंद में 10 चौके की मदद से 55 रन बनाए. (मैच का लाइव स्कोर देखने के लिए यहां क्लिक करें).

न्यूजीलैंड के लिए पहली पारी में अपने क्रिकेट करियर का महज दूसरा टेस्ट मैच खेल रहे काइल जैमिसन ने 14 ओवर की गेंदबाजी करते हुए 45 रन खर्च कर सर्वाधिक पांच सफलता प्राप्त की. जैमिसन के अलावा टीम के लिए टिम साउथी और ट्रेंट बोल्ट ने क्रमशः दो-दो और नील वेग्नर ने एक सफलता प्राप्त की.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 01, 2020 03:30 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).