Chand Raat Mubarak 2026 Wishes: चांद रात के इन शानदार हिंदी Quotes, WhatsApp Messages, Facebook Greetings के जरिए अपनों को दें मुबारकबाद
रमजान के समापन पर मनाए जाने वाले ईद-उल-फितर को लेकर दुनिया भर के मुसलमानों में खासा उत्साद देखने को मिलता है. बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक, हर कोई नए कपड़ों और ईदी के उत्साह में डूबा नजर आ रहा है. ईद मनाने के लिए सुबह ईदगाहों में विशेष नमाज की जाती है, फिर मुबारकबाद देने के सिलसिला शुरु होता है. ऐसे में आप भी इन हिंदी विशेज, कोट्स, वॉट्सऐप मैसेजेस, फेसबुक ग्रीटिंग्स के जरिए अपनों को चांद रात मुबारकबाद दे सकते हैं.
Chand Raat Mubarak 2026 Wishes In Hindi: इस्लाम धर्म के सबसे पवित्र महीनों में से एक 'रमजान' (Ramzan) के समापन के बाद आज 'चांद रात' (Chand Raat) का उत्साह देशभर में देखा जा रहा है. शुक्रवार शाम आसमान में शव्वाल (Shawwal) का चांद नजर आने के साथ ही यह पुष्टि हो गई है कि कल, 21 मार्च 2026 को भारत में ईद-उल-फितर (Eid-ul-Fitr) का त्योहार धूमधाम से मनाया जाएगा. इसे 'मीठी ईद' (Meethi Eid) भी कहा जाता है, जो अल्लाह की इबादत और रोजेदारों के धैर्य के इनाम के रूप में देखी जाती है.
ईद का त्योहार हिजरी कैलेंडर के दसवें महीने 'शव्वाल' की पहली तारीख को मनाया जाता है. मुस्लिम समुदाय के लोग पूरे 29 या 30 दिनों तक रोजा रखने के बाद इस दिन का बेसब्री से इंतजार करते हैं. आज चांद दिखने का मतलब है कि इबादत का महीना रमजान संपन्न हो गया है. चांद रात की खबर मिलते ही बाजारों में रौनक और बढ़ गई है, जहां लोग खरीदारी और पकवानों की अंतिम तैयारियों में जुटे हैं. देशभर में प्रशासन ने ईद और चांद रात के मद्देनजर देशभर के प्रमुख बाजारों और मस्जिदों के आसपास सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं.
रमजान के समापन पर मनाए जाने वाले ईद-उल-फितर को लेकर दुनिया भर के मुसलमानों में खासा उत्साद देखने को मिलता है. बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक, हर कोई नए कपड़ों और ईदी के उत्साह में डूबा नजर आ रहा है. ईद मनाने के लिए सुबह ईदगाहों में विशेष नमाज की जाती है, फिर मुबारकबाद देने के सिलसिला शुरु होता है. ऐसे में आप भी इन हिंदी विशेज, कोट्स, वॉट्सऐप मैसेजेस, फेसबुक ग्रीटिंग्स के जरिए अपनों को चांद रात मुबारकबाद दे सकते हैं.

ईद-उल-फितर का दिन अल्लाह का शुक्रिया अदा करने का अवसर है. मुस्लिम समुदाय के लोग रमजान के दौरान उन्हें शक्ति और ऊर्जा देने के लिए खुदा का आभार व्यक्त करते हैं. यह पर्व केवल पकवानों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह आपसी भाईचारे, क्षमा और परोपकार का संदेश देता है. घरों में सेवइयां और अन्य लजीज व्यंजन बनाने की तैयारी शुरू हो चुकी है, जिसे कल नमाज के बाद अपनों के साथ साझा किया जाएगा.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 20, 2026 06:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).