क्रिकेट

IND vs NZ 2nd Test Match 2020 Day 2: दूसरे दिन का खेल हुआ समाप्त, दूसरी पारी में भी लड़खड़ाई टीम इंडिया

भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन का खेल समाप्त हो चूका है. भारतीय टीम ने दूसरी पारी में 36 ओवर की बल्लेबाजी करते हुए छह विकेट के नुकसान पर 90 रन बनाए हैं.

IND vs NZ 2nd Test Match 2020 Day 2: दूसरे दिन का खेल हुआ समाप्त, दूसरी पारी में भी लड़खड़ाई टीम इंडिया
विराट कोहली (Photo Credits: Twitter/ICC)

India vs New Zealand 2nd Test Match Day 2: भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच क्राइस्टचर्च (Christchurch) के हेगले ओवल स्टेडियम (Hagley Oval Stadium) में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन का खेल समाप्त हो चूका है. भारतीय टीम ने दूसरी पारी में 36 ओवर की बल्लेबाजी करते हुए छह विकेट के नुकसान पर 90 रन बनाए हैं. टीम के लिए ऑलराउंडर खिलाड़ी हनुमा विहारी (Hanuma Vihari) 12 गेंद में एक चौका की मदद से पांच और विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत (Rishabh Pant) एक गेंद में एक रन बनाकर नाबाद हैं. टीम ने मेजबान टीम के उपर अबतक कुल 97 रन की बढ़त बनाई हुई है.

भारत के लिए दूसरी पारी में आउट होने वाले बल्लेबाज पृथ्वी शॉ 24 गेंद में दो चौके की मदद से 14, मयंक अग्रवाल सात गेंद में तीन, मध्यक्रम के अनुभवी बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा 88 गेंद में दो चौके की मदद से 24, कप्तान विराट कोहली 30 गेंद में तीन चौके की मदद से 14, उपकप्तान अजिंक्य रहाणे 43 गेंद में एक चौका की मदद से नौ और उमेश यादव 12 गेंद में एक रन बनाकर हैं. कीवी टीम के लिए दूसरी पारी में अबतक तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट ने नौ ओवर की गेंदबाजी करते हुए 12 रन खर्च कर सर्वाधिक तीन सफलता प्राप्त की है. बोल्ट के अलावा टीम के लिए टिम साउथी, कोलीन डी ग्रांडहोम और नील वैगनर ने क्रमशः एक-एक सफलता प्राप्त की है.

यह भी पढ़ें- IND vs NZ 2nd Test Match 2020 Day 2: विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट में सर्वधिक रन बनाने के मामले में स्टीव स्मिथ को छोड़ा पीछे, डेविड वार्नर से रह गए महज कुछ रन दूर

इससे पहले आज न्यूजीलैंड की पूरी टीम अपनी पहली पारी में 235 रनों पर ऑल हो गई. टीम के लिए सलामी बल्लेबाज टॉम लाथम ने पहली पारी में 122 गेदों का सामना करते हुए पांच चौके की मदद से 52 रन की सर्वाधिक अर्धशतकीय पारी खेली. लाथम के अलावा टीम के लिए टॉम ब्लंडल ने 77 गेंद में चार चौके की मदद से 30, कप्तान केन विलियमसन ने आठ गेंद में तीन, रॉस टेलर ने 37 गेंद में एक चौका की मदद से 15, हेनरी निकोल्स ने 27 गेंद में एक चौका की मदद से 14, विकेटकीपर बल्लेबाज बीजे वाटलिंग 16 गेंद में शून्य, कोलीन डी ग्रांडहोम 44 गेंद में चार चौके की मदद से 26, टिम साउथी दो गेंद में शून्य, काइल जैमिसन 63 गेंद में सात चौके की मदद से 49, नील वेग्नर 41 गेंद में तीन चौके की मदद से 21 और ट्रेंट बोल्ट ने दो गेंद में नाबाद एक रन बनाए.

भारत के लिए पहली पारी में तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने 23.1 ओवर की गेंदबाजी करते हुए 81 रन खर्च कर सर्वाधिक चार सफलता प्राप्त की. शमी के अलावा टीम के लिए जसप्रीत बुमराह ने 62 रन खर्च कर तीन, रवींद्र जडेजा ने दो और उमेश यादव ने एक सफलता प्राप्त की.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 01, 2020 12:03 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).