Mizoram Foundation Day 2024: क्यों मानते हैं मिजोरम को देश का सबसे खुशहाल प्रदेश? जानें मिजोरम स्थापना दिवस का महत्व एवं इतिहास!
पूर्वोत्तर भारत के विख्यात ‘सेवन सिस्टर्स’ में एक मिजोरम राज्य अपनी सभ्यता, संस्कृति, कला और प्राकृतिक संपदाओं के लिए दुनिया भर में मशहूर है. जहां तक मिजोरम का शाब्दिक अर्थ है, उसके अनुसार मिजो मूल निवासियों का उपनाम है, और मिजो भाषा में 'राम' का अर्थ है भूमि, अर्थात मूल मिजो निवासियों की भूमि.