Happy Dussehra 2020: रावण की जिंदगी के 10 रहस्यमयी सच! जिसे सुन कोई भी हैरान हो सकता है!
राक्षस कुल में लंकाधिपति रावण से ज्यादा शक्तिशाली कोई नहीं था. वह मायावी था, महान योद्धा था, भगवान शिव की सच्चा भक्त था, प्रकाण्ड पंडित था, शत्रुओं का संहार करने के लिए उसके पास असंख्य अमोघ शक्तियां थीं, इसीलिए उससे इंद्र जैसे शक्तिशाली देवता भी भयभीत रहते थे. चूंकि वह मायावी था, इसलिए वह काफी रहस्यमय शख्स के रूप में जाना जाता था. यहां हम रावण के जीवन से जुड़े 10 ऐसे रहस्यमय सच का जिक्र करेंगे, जिसे सुनकर कोई भी हैरान हो सकता है.