Diwali 2020: सैकड़ों सालों बाद दिवाली पर बन रहा है 3 ग्रहों का दुलर्भ संयोग! जानें कब कौन-सा पर्व
कार्तिक मास में मनाई जानेवाली दीपावली आमतौर पर पांच दिन का पर्व होता है. लेकिन इस बार रूप चौदस यानी छोटी दीवाली और मुख्य दीवाली एक ही दिन मनाई जायेगी. 13 नवंबर को धनत्रयोदशी, 14 नवंबर को नरक चतुर्दशी, रूप चौदस और दीपावली (लक्ष्मी पूजन), 15 नवंबर को गोवर्धन पूजा, काली पूजा, अन्नकूट एवं 16 नवंबर को भाई दूज, चित्रगुप्त जयंती, यम द्वितीया और बलिप्रदा मनाई जायेगी.